पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा :भोपाल से ओरछा-चंदेरी के लिए शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा, सीएम डॉ. यादव ने दिखाई हरी झंडी

अब मप्र में रामराजा के दर्शन करना और भी सुलभ हो गया है। राजधानी भोपाल से ओरछा तक हेलीकॉप्टर सेवा उपलब्ध रहेगी। रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यात्रियों को बोर्डिंग पास दिए और हरी झंडी दिखाकर इसकी शुरुआत की।
Follow on Google News
भोपाल से ओरछा-चंदेरी के लिए शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा, सीएम डॉ. यादव ने दिखाई हरी झंडी

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को 'पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा' के तहत भोपाल-चंदेरी-ओरछा सेक्टर का शुभारंभ किया। भोपाल स्टेट हेंगर से शुरू हुई इस सेवा में सीएम ने हरी झंडी दिखाकर हेलीकॉप्टर को रवाना किया और यात्रियों को बोर्डिंग पास भी वितरित किए। इस पहल के साथ राज्य ने हवाई पर्यटन के क्षेत्र में एक और मजबूत कदम बढ़ाया है, जिससे कम समय में अधिक स्थलों तक पहुंच संभव हो सकेगी।

Twitter Post

'पर्यटन स्थलों तक पहुंच आसान बनान उद्देश्य'

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि 'इस पहल का उदेश्य प्रदेश में धार्मिक और पर्यटन स्थलों तक पहुंच को आसान बनाना है, ताकि अधिक से अधिक यात्री इस सेवा का लाभ लेकर मध्य प्रदेश की समृद्ध संस्कृति और प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन कर सकें।' उन्होंने लोगों से इस सेवा का अधिकाधिक उपयोग करने की अपील भी की। मुख्यमंत्री ने इस सेवा को गौरव का विषय बताते हुए कहा कि हेली पर्यटन सेवा से श्रद्धालुओं को न केवल सुविधाजनक यात्रा मिलेगी, बल्कि पर्यटन को भी नया बढ़ावा मिलेगा।

/img/89/1776595090482

भोपाल से ओरछा का किराया 6500 रुपए

यह सेवा सप्ताह में पांच दिन, बुधवार से रविवार तक संचालित होगी। भोपाल से चंदेरी का किराया 5,500 रुपए और भोपाल से ओरछा का 6,500 रुपए तय किया गया है। वहीं 14,500 रुपए के विशेष पैकेज में टैक्सी, वीआईपी दर्शन और प्रसाद जैसी सुविधाएं शामिल हैं, जिससे यात्रा पूरी तरह सुविधाजनक बनती है। इसके अलावा, चंदेरी और ओरछा में 3,500 रुपए में जॉय राइड का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा। 

ये भी पढ़ें: उज्जैन में इन्फ्लुएंसर हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास, बनीं स्वामी हर्षानंद गिरि; पिंडदान के साथ शुरू किया नया जीवन

ओरछा-चंदेरी से सीधे जुड़ा भोपाल

नया सेक्टर राजधानी भोपाल को ऐतिहासिक और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थलों ओरछा और चंदेरी से जुड गया है। ओरछा, जहां भगवान रामराजा मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है, वहीं चंदेरी अपनी समृद्ध विरासत और प्रसिद्ध चंदेरी साड़ियों के लिए जाना जाता है। इस हवाई सेवा के जरिए पर्यटक कम समय में इन स्थलों तक पहुंचकर धार्मिक दर्शन के साथ-साथ सांस्कृतिक अनुभव भी ले सकेंगे, जिससे प्रदेश के पर्यटन को नई पहचान मिलेगी।

अब तक 2,648 पर्यटकों ने की यात्रा

इस सेवा के लिए 6 सीटों वाले आधुनिक हेलीकॉप्टर का उपयोग किया जा रहा है, जिनमें यात्रियों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा गया है। गंतव्य स्थलों पर होटल, भोजन और स्थानीय भ्रमण के लिए गाइड की व्यवस्था पहले से सुनिश्चित रहती है। www.flyola.in और आईआरसीटीसी पोर्टल के माध्यम से पर्यटक इसकी बुकिंग कर सकेंगे। उल्लेखनीय है कि इस सेवा की शुरुआत 1 नवंबर 2025 को मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर हुई थी और तब से अब तक 2,648 से अधिक पर्यटक इसका लाभ उठा चुके हैं। 

ये भी पढ़ें: चारधाम यात्रा 2026 का शुभारंभ: श्रद्धालुओं में काफी उत्साह, यमुनोत्री-गंगोत्री के भी खुले कपाट, 18 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts