Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पीएम मोदी के दौरे से पहले नक्सलियों की कायराना करतूत, तीन ग्रामीणों की हत्या की

Follow on Google News
पीएम मोदी के दौरे से पहले नक्सलियों की कायराना करतूत, तीन ग्रामीणों की हत्या की
कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सलियों की कायराना करतूत सामने आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी सभा से पहले नक्सलियों ने महाराष्ट्र पुलिस के लिए मुखबिरी करने के संदेह में तीन ग्रामीणों की कथित तौर पर हत्या कर दी है। जानकारी के मुताबिक, नक्सलियों ने सभी की जन अदालत में गला रेतकर मार डाला है।

नक्सलियों ने घटनास्थल पर फेंके पर्चे

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पड़ोसी महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले से सटे छोटेबेठिया पुलिस थाना (कांकेर) के मोरखंडी गांव के निवासी कुल्ले कतलामी (35), मनोज कोवाची (22) और डुग्गे कोवाची (27) की नक्सलियों ने कथित तौर पर हत्या कर दी है। घटनास्थल पर फेंके गए पर्चे में नक्सलियों ने दावा किया कि तीनों महाराष्ट्र पुलिस की विशेष नक्सल विरोधी इकाई सी-60 के लिए मुखबिर के रूप में काम कर रहे थे। फिलहाल, घटना के संबंध में अधिक जानकारी ली जा रही है।

पीएम मोदी के दौरे के पहले नक्सलियों की करतूत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज कांकेर में चुनावी रैली से पहले नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान दो चरणों में होगा। कांकेर जिले में पहले चरण में सात नवंबर को मतदान होगा, जबकि अन्य 70 सीटों पर 17 नवंबर को दूसरे चरण में वोट डाले जाएंगे। राष्ट्रीय की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts