नाना पाटेकर का निधन: PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, कहा- पीढ़ियों तक याद रखी जाएगी उनकी अदाकारी

नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन हो गया है। PM मोदी, राजा वडिंग, शुभेंदु अधिकारी, रवि किशन, रितेश देशमुख और CM योगी ने श्रद्धांजलि दी।
नाना पाटेकर का निधन: PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, कहा- पीढ़ियों तक याद रखी जाएगी उनकी अदाकारी

दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। नाना पाटेकर के निधन पर बॉलीवुड से लेकर राजनीति और अलग-अलग क्षेत्रों की कई हस्तियों ने दुख जताया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता राजा वडिंग, पश्चिम बंगाल सीएम शुभेंदु अधिकारी, अभिनेता रितेश देशमुख, बीजेपी सांसद और अभिनेता रवि किशन और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई हस्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

PM मोदी ने नाना पाटेकर को दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि नाना पाटेकर में गजब की तीव्रता, अपनी अलग पहचान और प्रभावशाली व्यक्तित्व था। उन्होंने हर किरदार में अपनी खास अदाकारी और रचनात्मकता दिखाई। पीएम मोदी ने कहा कि नाना पाटेकर अपने बेबाक और स्पष्ट विचारों के लिए भी जाने जाते थे। हिंदी और मराठी सिनेमा में उनका योगदान बहुत बड़ा रहा। उनके निधन से एक गहरी कमी पैदा हुई है। पीएम मोदी ने उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति संवेदना जताई।

X Post

कांग्रेस नेता राजा वडिंग ने जताया दुख

कांग्रेस नेता राजा वडिंग ने भी नाना पाटेकर के निधन पर सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, 'नाना पाटेकर जी के निधन की खबर बेहद दुखद है। सिनेमा ने एक महान अभिनेता और प्रभावशाली व्यक्तित्व खो दिया। उनकी अदाकारी हमेशा याद रहेगी।' उन्होंने दिवंगत अभिनेता की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

X Post

CM शुभेंदु अधिकारी ने नाना पाटेकर को किया याद

पश्चिम बंगाल CM शुभेंदु अधिकारी ने भी नाना पाटेकर के निधन पर दुख जताया। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि दिग्गज अभिनेता के निधन की खबर से वह बेहद दुखी और स्तब्ध हैं। अधिकारी ने कहा कि भारतीय सिनेमा ने एक बेहतरीन और बेमिसाल कलाकार खो दिया है। उन्होंने नाना पाटेकर की फिल्म ‘परिंदा’, ‘क्रांतिवीर’, ‘प्रहार’ और ‘अब तक छप्पन’ में उनकी अदाकारी को याद किया। सीएम शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि नाना पाटेकर ने सिर्फ किरदार नहीं निभाए, बल्कि उन्हें अपनी अदाकारी से जीवंत किया। उन्होंने अभिनेता की सादगी, विनम्रता और सामाजिक कार्यों से जुड़े योगदान को भी याद किया। अधिकारी ने नाना पाटेकर के परिवार, दोस्तों और उनके प्रशंसकों के प्रति संवेदना जताई।

X Post

रवि किशन बोले- भारतीय फिल्म जगत के लिए अपूरणीय क्षति

बीजेपी सांसद और अभिनेता रवि किशन ने भी नाना पाटेकर के निधन पर शोक जताया। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि नाना पाटेकर भारतीय सिनेमा के महान कलाकारों में शामिल थे। रवि किशन ने उनकी सादगी और मिट्टी से जुड़े व्यक्तित्व को याद किया। उन्होंने कहा कि नाना पाटेकर से उनका आत्मीय संबंध रहा और उनसे उन्होंने अभिनय और जीवन के प्रति नजरिए को लेकर बहुत कुछ सीखा। रवि किशन ने नाना पाटेकर के निधन को भारतीय फिल्म जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने उनके परिवार और चाहने वालों के प्रति संवेदना जताते हुए 'ॐ शांति' कहा। 

X Post

रितेश देशमुख को मराठी फिल्म साथ न बना पाने का मलाल

एक्टर रितेश देशमुख ने नाना पाटेकर के निधन पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि इस खबर ने उन्हें अंदर तक झकझोर दिया। रितेश ने नाना पाटेकर को बेहतरीन और बेमिसाल अभिनेता बताया। उन्होंने कहा कि नाना ने अपनी खास अदाकारी से लोगों के दिलों में जगह बनाई। उन्होंने हीरो, विलेन और कॉमेडी समेत हर तरह के किरदार को शानदार तरीके से निभाया। रितेश ने बताया कि उन्होंने नाना के साथ ‘ब्लफमास्टर’ और ‘हाउसफुल 5’ में काम किया था। हालांकि, उनके साथ मराठी फिल्म में काम करने की इच्छा पूरी नहीं हो सकी। रितेश ने नाना की समाजसेवा को भी याद किया और कहा कि पर्दे के बाहर भी वह लोगों की मदद के लिए लगातार काम करते रहे। उन्होंने नाना के परिवार, करीबियों और फैंस के प्रति संवेदना जताई।

X Post

CM योगी ने भी दी नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि नाना पाटेकर का निधन कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। सीएम योगी ने उन्हें प्रख्यात अभिनेता, रंगमंच के सशक्त कलाकार और संवेदनशील समाजसेवी बताया। उन्होंने कहा कि नाना पाटेकर ने अपने विलक्षण अभिनय से भारतीय सिनेमा को समृद्ध किया। साथ ही सामाजिक सरोकारों के जरिए समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी दिखाई। सीएम योगी ने प्रभु श्री राम से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिवार व प्रशंसकों को यह दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की। नाना पाटेकर लंबे समय से हिंदी सिनेमा के चर्चित कलाकार रहे। उन्होंने कई फिल्मों में अलग-अलग तरह के किरदार निभाए। उनके अभिनय को दर्शकों ने काफी पसंद किया। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनके साथ जुड़ी यादें शेयर कर रहे हैं।

X Post
Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

Latest Posts