भोपाल:नगर निगम में लोकायुक्त का छापा, फर्जी बिलों से भुगतान मामले में जांच

भोपाल नगर निगम में लोकायुक्त पुलिस ने फर्जी बिलों के जरिए भुगतान किए जाने के मामले में छापेमार कार्रवाई की है।
नगर निगम में लोकायुक्त का छापा, फर्जी बिलों से भुगतान मामले में जांच
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल नगर निगम में लोकायुक्त पुलिस ने फर्जी बिलों के जरिए भुगतान किए जाने के मामले में छापेमार कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि नगर निगम के दो कार्यालयों में यह कार्रवाई जारी है।

    फतेहगढ़ स्थित निगम कार्यालय में सुबह से जांच जारी

    जानकारी के अनुसार पुराने भोपाल के फतेहगढ़ इलाके में स्थित नगर निगम के कार्यालय में सुबह करीब 9 बजे से लोकायुक्त पुलिस की टीम जांच कर रही है। इस दौरान पिछले करीब 10 साल के रिकॉर्ड और दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

    कर्मचारियों से हो रही पूछताछ

    लोकायुक्त पुलिस इस मामले में नगर निगम के दो ऑफिस बॉय और एक ऑपरेटर से पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक फर्जी बिल लगाकर भुगतान कराने का मामला सामने आया है।

    ये भी पढ़ें: भोपाल में जुटेंगे देशभर के युवा उद्यमी : तीन दिवसीय सम्मेलन में नेतृत्व और उद्यमिता पर होगी चर्चा

    पुराने दस्तावेजों की खंगाली जा रही फाइलें

    कार्रवाई के दौरान लोकायुक्त की टीम पुराने दस्तावेजों और भुगतान से जुड़ी फाइलों की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की स्पष्ट जानकारी सामने आ पाएगी। फिलहाल लोकायुक्त की कार्रवाई जारी है।

    Sumit  Shrivastava
    By Sumit Shrivastava

    सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

    Latest Posts