नगालैंड :नगालैंड में भूस्खलन से हुई दो भाइयों की मौत, मां गंभीर रूप से घायल

नगालैंड के मोकोकचुंग जिले में लगातार बारिश के कारण हुए भूस्खलन में दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनकी मां घायल हो गईं। एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय लोगों ने संयुक्त अभियान चलाकर मलबे से दोनों के शव निकाले। मृतक क्वीन मैरी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र थे और तुएनसांग जिले के निवासी थे।
नगालैंड में भूस्खलन से हुई दो भाइयों की मौत, मां गंभीर रूप से घायल
नगालैंड के मोकोकचुंग जिले में लगातार बारिश के कारण हुए भूस्खलन में दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई।

कोहिमा । नगालैंड के मोकोकचुंग जिले में भूस्खलन की चपेट में आने से दो भाइयों की मौत हो गई और उनकी मां घायल हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना बुधवार तड़के अपर पेनली वार्ड में उस समय हुई, जब बारिश के कारण हुए भूस्खलन की चपेट में एक मकान आ गया।

उन्होंने बताया कि राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ), जिला प्रशासन, पुलिस, पेनली वार्ड कॉलोनी परिषद और स्थानीय स्वयंसेवकों की संयुक्त टीम ने मलबे से दोनों लड़कों के शव बरामद किए। 

क्वीन मैरी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र थे दोनों

अधिकारी ने बताया कि उनकी मां कमर तक कीचड़ में फंसी हुई थीं। हालांकि, उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। उन्होंने बताया कि जिस किराए के मकान में वे रह रहे थे, उसके ऊपर बनी सुरक्षा दीवार रातभर हुई बारिश के कारण ढह गई।

यह भी देखें: देशभर में बारिश का कहर: अलकनंदा-मंदाकिनी खतरे के निशान से ऊपर, कई राज्यों में बाढ़ और लैंडस्लाइड का अलर्ट

अधिकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान मुवालोंग सांगतम (19) और थ्रिदिबा सांगतम (16) के रूप में हुई है। दोनों मोकोकचुंग के क्वीन मैरी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र थे। उन्होंने बताया कि उक्त तीनों व्यक्ति तुएनसांग जिले के अलीसोपुर गांव के निवासी हैं।

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani

डोली वासवानी | People’s Institute of Media Studies से BAMC Student। पत्रकारिता की दुनिया में नई शुरु...Read More

Latest Posts