नगालैंड :नगालैंड में भूस्खलन से हुई दो भाइयों की मौत, मां गंभीर रूप से घायल
नगालैंड के मोकोकचुंग जिले में लगातार बारिश के कारण हुए भूस्खलन में दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनकी मां घायल हो गईं। एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय लोगों ने संयुक्त अभियान चलाकर मलबे से दोनों के शव निकाले। मृतक क्वीन मैरी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र थे और तुएनसांग जिले के निवासी थे।


























