Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मुंबई में बड़ा हादसा:निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिरी क्रेन, 1 की मौत; कई वाहन दबे

मुंबई के मीरा रोड स्थित जेपी नॉर्थ कॉम्प्लेक्स में निर्माणाधीन इमारत से क्रेन गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। कई वाहन दबे, बचाव अभियान जारी है।
निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिरी क्रेन, 1 की मौत; कई वाहन दबे
निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिरी क्रेन

मुंबई के मीरा रोड स्थित जेपी नॉर्थ कॉम्प्लेक्स में गुरुवार शाम निर्माणाधीन इमारत से एक भारी-भरकम क्रेन गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि कई वाहन मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस, दमकल और आपदा राहत दल मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान चला रहे हैं।

13वीं मंजिल से अचानक गिरी क्रेन

जानकारी के मुताबिक जेपी नॉर्थ कॉम्प्लेक्स में RERS बिल्डिंग का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान 13वीं मंजिल पर निर्माण सामग्री पहुंचा रही क्रेन अचानक संतुलन खो बैठी और नीचे पार्किंग क्षेत्र में आ गिरी। शुरुआती आशंका है कि तकनीकी खराबी या संतुलन बिगड़ने के कारण यह हादसा हुआ।

कई कारें और बाइक चकनाचूर

क्रेन के गिरते ही पार्किंग में खड़ी कई कारें और दोपहिया वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के समय मौके पर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार क्रेन गिरने की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी।

ये भी पढ़ें: जंतर मंतर पहुंचे अरविंद केजरीवाल: केंद्र सरकार पर जमकर बरसे, बोले- धर्मेंद्र प्रधान को हटाकर सोनम वांगचुक को बनाया जाए शिक्षा मंत्री

एक व्यक्ति की मौत, बचाव अभियान जारी

हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। राहत एवं बचाव दल मलबा हटाकर यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि उसके नीचे कोई अन्य व्यक्ति तो नहीं फंसा है। अधिकारियों ने पूरे क्षेत्र को सुरक्षा के मद्देनजर घेर लिया है।

पहले भी हो चुके हैं ऐसे हादसे

यह पहली बार नहीं है जब मुंबई में निर्माण कार्य के दौरान क्रेन हादसा हुआ हो। इससे पहले इसी वर्ष मई में मुंबई कोस्टल रोड परियोजना के मीरा-भायंदर स्थित कास्टिंग यार्ड में औद्योगिक क्रेन से गिरने के कारण दो मजदूरों की मौत हो गई थी। लगातार हो रहे ऐसे हादसों ने निर्माण स्थलों पर सुरक्षा मानकों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ये भी पढ़ें: कल लॉन्च होगी भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन! PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

हादसे की जांच शुरू

प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाया जा रहा है कि हादसा तकनीकी खराबी, रखरखाव में लापरवाही या सुरक्षा मानकों के उल्लंघन के कारण हुआ। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts