PlayBreaking News

मुलताई : नाबालिग का गर्भपात कराने वाली सरकारी महिला डॉक्टर गिरफ्तार

मुलताई थाना क्षेत्र की एक 13 साल की नाबालिग को पड़ोस के रहने वाले आरोपी अमित उर्फ मोनू साहू ने अवैध संबंध बनाकर उसे गर्भवती कर दिया था। नाबालिग को पेट दर्द की शिकायत होने पर उसे पांढुर्ना के सिविल अस्पताल में पदस्थ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. चेतना कराले ने अपने घर पर गर्भपात किया था। इसके बाद नाबालिग की हालत बिगड़ने पर उसे तत्काल नागपुर ले जाया गया जहां एक प्रायवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Follow on Google News
नाबालिग का गर्भपात कराने वाली सरकारी महिला डॉक्टर गिरफ्तार
मुलताई। आरोपी डॉक्टर चेतना कराले।

मुलताई। नाबालिग बच्ची का गर्भपात कराने के मामले में पुलिस ने सरकारी महिला चिकित्सक को गिरफ्तार किया है। नाबालिग को गर्भवती करने वाले आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं इस मामले में अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है। पीड़िता की हालत गंभीर होने पर उसे नागपुर के मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।

एक नजर में पूरा मामला

पुलिस ने बताया कि मुलताई थाना क्षेत्र की एक 13 साल की नाबालिग को पड़ोस के रहने वाले आरोपी अमित उर्फ मोनू साहू ने अवैध संबंध बनाकर उसे गर्भवती कर दिया था। नाबालिग को पेट दर्द की शिकायत होने पर उसे पांढुर्ना के सिविल अस्पताल में पदस्थ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. चेतना पति आकाश कराले (31) ने अपने घर पर गर्भपात किया था। इसके बाद नाबालिग की हालत बिगड़ने पर उसे तत्काल नागपुर ले जाया गया जहां एक प्रायवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर आरोपी के द्वारा लगभग 6 से 7 लाख रुपए इलाज पर खर्च किए गए। जैसे ही आरोपी को पता चला कि एफआईआर दर्ज हो गई तो वह वहां से फरार हो गए। अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी कि उनका 2 से 3 लाख रुपए बकाया है और आगे वह उपचार नहीं कर पाएंगे। इसके बाद मुलताई टीआई विकास पटेल ने पुलिस नागपुर भेजी और पीड़िता को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

ये भी पढ़ें: ब्रेस्ट दबाना, सलवार उतारना रेप की कोशिश नहीं... पटना HC के फैसले पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, कहा- जज को रिसर्च की जरूरत

पांढुर्णा  में पदस्थ हैं डॉ. चेतना

टीआई विकास पटेल ने बताया कि नाबालिग का गर्भपात करने वाली सिविल अस्पताल पांढुर्णा में पदस्थ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. चेतना कराले को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं नाबालिग को गर्भवती करने वाले आरोपी को पुलिस को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इस मामले में अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है। विवेचना के दौरान पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि बच्ची का उपचार और गर्भपात से संबंधित प्रक्रिया कराई गई थी। बाद में तबीयत बिगड़ने पर उसे नागपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से प्राप्त चिकित्सीय सूचना (एमएलसी) और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई और संबंधित महिला डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया।

मुख्य आरोपी को जेल, दूसरे की तलाश 

पुलिस ने इस प्रकरण में आरोपी अमित साहू को गिरफ्तार कर करीब 15 दिन पहले न्यायालय में पेश किया था जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं उसके साथी आरोपी गजेंद्र साहू की तलाश की जा रही है। प्रकरण की एफआईआर लगभग एक माह पहले की गई थी। इसके बाद से पुलिस निरंतर कार्यवाही करते जा रही है। मुलताई थाना प्रभारी विकास पटेल ने बताया कि अन्य फरार आरोपी को भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: MP News: कटनी जिला अस्पताल में इलाज के दौरान 14 वर्षीय किशोरी की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप

Devesh Dubey
By Devesh Dubey
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts