मुलताई : नाबालिग का गर्भपात कराने वाली सरकारी महिला डॉक्टर गिरफ्तार
मुलताई थाना क्षेत्र की एक 13 साल की नाबालिग को पड़ोस के रहने वाले आरोपी अमित उर्फ मोनू साहू ने अवैध संबंध बनाकर उसे गर्भवती कर दिया था। नाबालिग को पेट दर्द की शिकायत होने पर उसे पांढुर्ना के सिविल अस्पताल में पदस्थ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. चेतना कराले ने अपने घर पर गर्भपात किया था। इसके बाद नाबालिग की हालत बिगड़ने पर उसे तत्काल नागपुर ले जाया गया जहां एक प्रायवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Devesh Dubey
15 Jul 2026
































