MP News:कटनी जिला अस्पताल में इलाज के दौरान 14 वर्षीय किशोरी की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप

कटनी जिला अस्पताल परिसर में बुधवार दोपहर उस समय भारी तनाव और अफरा-तफरी की स्थिति बन गई, जब इलाज के दौरान एक 14 वर्षीय नाबालिग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में ही जमकर हंगामा किया। प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
कटनी जिला अस्पताल में इलाज के दौरान 14 वर्षीय किशोरी की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप
14 वर्षीय किशोरी की मौत

कटनी। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा। परिजनों ने मामले की उच्च स्तरीय जांच और दोषी डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

इलाज के दौरान तोड़ा दम 

जानकारी के अनुसार, एनकेजे थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली जागृति कॉलोनी निवासी आदित्य कुमार शुक्ला की 14 वर्षीय पुत्री स्नेहा शुक्ला के पेट में आज सुबह अचानक तेज दर्द उठा था। इसके बाद पिता आदित्य शुक्ला अपनी बेटी को लेकर तुरंत जिला अस्पताल पहुंचे। परिजनों का कहना है कि अस्पताल लाते समय बच्ची की स्थिति सामान्य थी और वह अपने पैरों पर चलकर डॉक्टर के पास गई थी। डॉक्टरों ने उसे भर्ती कर इलाज शुरू किया और एक इंजेक्शन लगाया। परिजनों का आरोप है कि इंजेक्शन लगने के कुछ ही समय बाद स्नेहा की तबीयत बिगड़ने लगी और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

CG NEWS: CG में मौत का CCTV: बिलासपुर में स्कूटी सवार की दर्दनाक मौत, रायगढ़ में कार ने 3 युवकों को उछाला

परिजनों ने गलत इंजेक्शन देने का लगाया आरोप 

मृतका के पिता आदित्य शुक्ला ने रोते हुए डॉक्टरों पर सीधा आरोप लगाया। उन्होंने कहा, मेरी बच्ची चलते-फिरते हुए मेरे साथ जिला अस्पताल आई थी। उसे सिर्फ पेट में सामान्य दर्द था। अचानक उसकी मौत कैसे हो गई, यह हमारी समझ से परे है। उसे कोई गलत इंजेक्शन लगाया गया है, जिसके तुरंत बाद उसकी जान चली गई। उन्होंने पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच और दोषी डॉक्टरों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Breaking News

अस्पताल परिसर में हंगामा, डॉक्टरों के खिलाफ नारेबाजी

किशोरी की मौत की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में जागृति कॉलोनी के नागरिक, बजरंग दल के कार्यकर्ता और परिजन अस्पताल में इकट्ठे हो गए। आक्रोशित भीड़ ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और सिविल सर्जन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। परिजनों का कहना है कि जब तक निष्पक्ष जांच का भरोसा नहीं मिलता, वे प्रदर्शन खत्म नहीं करेंगे। घटना के बाद अस्पताल परिसर में तनावपूर्ण माहौल बना रहा और हालात संभालने के लिए पुलिस को तैनात करना पड़ा।

Gwalior News : भितरवार में सहकारी समिति के उप प्रबंधक की पत्नी ने फांसी लगाई, माइग्रेन से थी परेशान

जांच में जुटी पुलिस 

मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराने का प्रयास किया। पुलिस प्रशासन का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल से कराया जाएगा और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts