Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

M.S. Subbulakshmi Biopic :भारत रत्न एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी की बायोपिक में साई पल्लवी निभाएंगी मुख्य भूमिका

भारत रत्न से सम्मानित महान गायिका एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी की जिंदगी पर बायोपिक बनने जा रही है, जिसमें मुख्य भूमिका साई पल्लवी निभाएंगी। फिल्म का निर्देशन गौतम तिन्ननुरी करेंगे। साई पल्लवी इस किरदार के लिए खास संगीत प्रशिक्षण ले रही हैं। यह फिल्म शास्त्रीय संगीत प्रेमियों के लिए खास होगी।
Follow on Google News
भारत रत्न एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी की बायोपिक में साई पल्लवी निभाएंगी मुख्य भूमिका
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एंटरटेनमेंट डेस्क। भारतीय शास्त्रीय संगीत की दिग्गज और भारत रत्न से सम्मानित एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी की जिंदगी अब बड़े पर्दे पर उतरने जा रही है। इस बहुप्रतीक्षित बायोपिक का निर्देशन गौतम तिन्ननुरी करेंगे, जबकि मुख्य भूमिका में साई पल्लवी नजर आएंगी। हालांकि फिल्म की आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है, लेकिन प्रोजेक्ट को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं और इंडस्ट्री में इसे लेकर उत्सुकता बढ़ती जा रही है।

    भूमिका के लिए खास तैयारी जारी

    खबरों के मुताबिक, साई पल्लवी ने इस चुनौतीपूर्ण किरदार के लिए कर्नाटक संगीत की ट्रेनिंग लेना शुरू कर दिया है। सूत्रों का कहना है कि वह एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी के पुराने कॉन्सर्ट, दुर्लभ वीडियो और प्रस्तुतियां देख रही हैं, ताकि उनके व्यक्तित्व, मंच उपस्थिति और गायन शैली को बारीकी से समझ सकें। माना जा रहा है कि यह साई पल्लवी के करियर की सबसे कठिन और महत्वपूर्ण भूमिकाओं में से एक साबित हो सकती है। वहीं निर्देशक गौतम तिन्ननुरी भी इस विषय पर गहन रिसर्च में जुटे हुए हैं, ताकि फिल्म को प्रामाणिक और प्रभावशाली बनाया जा सके।

    वैश्विक पहचान दिलाने वाली आवाज

    एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी कर्नाटक संगीत की सबसे प्रतिष्ठित और प्रभावशाली आवाजों में गिनी जाती हैं। उन्होंने न सिर्फ भारतीय शास्त्रीय संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया, बल्कि उसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी सम्मान दिलाया। भारत रत्न से सम्मानित होने वाली वह पहली संगीतज्ञ थीं। ऐसे में उनकी प्रेरक जीवन यात्रा पर बन रही यह फिल्म संगीत प्रेमियों और सिनेमा दर्शकों, दोनों के लिए खास मानी जा रही है।

    इस साल शुरू हो सकती है शूटिंग

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह प्रोजेक्ट इसी साल फ्लोर पर जाने की तैयारी में है। फैंस अब फिल्म की आधिकारिक घोषणा और अन्य कास्टिंग डिटेल्स का इंतजार कर रहे हैं।

    ‘एक दिन’ में भी नजर आएंगी साई

    वर्कफ्रंट की बात करें तो साई पल्लवी जल्द ही फिल्म ‘एक दिन’ में दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनके साथ जुनैद खान लीड रोल में होंगे, जो आमिर खान के बेटे हैं। फिल्म का निर्देशन सुनील पांडे कर रहे हैं। ‘एक दिन’ 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जबकि इसका टीजर 16 जनवरी 2026 को जारी किया जाएगा। फिलहाल फिल्म की अन्य स्टार कास्ट का खुलासा नहीं किया गया है।

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    Latest Posts