Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सांसद - विधायक और कार्यकर्ता नाव और बैलगाड़ियों पर भी निकालेंगे तिरंगा यात्राएं

भाजपा संगठन ने जिलों से लेकर बूथ स्तर तक की तैयारियां
Follow on Google News
सांसद - विधायक और कार्यकर्ता नाव और बैलगाड़ियों पर भी निकालेंगे तिरंगा यात्राएं
भोपाल। आजादी के पर्व पर भाजपा ने इस बार गांव कस्बों से लेकर महानगरों तक 11 अगस्त से तिरंगा यात्रा निकालने और घर- घर तिरंगा फहराने की जोर-शोर से तैयारी कर ली है। जिला, मंडल व बूथ स्तर पर नदी-तालाबों में नाव और ट्रैक्टर- बैलगाड़ियों पर भी तिरंगा यात्राएं निकाली जाएंगीं। भाजपा की यूथ ब्रिगेड को 12 से 14 अगस्त तक स्वतंत्रता सेनानियों के स्मारकों पर स्वच्छता अभियान चलाने का टास्क सौंपा गया है। हर घर तिरंगा अभियान(11 से 13 अगस्त) में क्षेत्र के सभी सांसद, विधायक, महापौर, जिला पंचायत और जनपद पंचायतों के अध्यक्ष, नगर पालिका के पदाधिकारी व पंचसर पंच आदि भी शामिल होंगे। प्रदेश में भाजपा संगठन के सभी 57 जिला इकाइयों पर शनिवार को इस मुद्दे पर बैठकों के साथ पत्रकार वार्ताएं भी आयोजित की गईं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने संगठन के सभी नेता- कार्यकर्ताओं को प्रदेश के एक से डेढ़ करोड़ घरों में तिरंगा फहराने का लक्ष्य सौंपा है।

प्रदेश के हर घर तक तिरंगा पहुंचाने की व्यवस्था

पार्टी सूत्रों का कहना है कि भाजपा संगठन की ओर से 50 लाख तिरंगा उपलब्ध कराने और हर घर तक तिरंगा पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। प्रदेश के सभी 64 हजार 523 बूथों पर यह मुहिम चलाई जाएगी। तिरंगा यात्रा के साथ युद्ध स्मारकों पर पुष्पांजलि और विभाजन की विभीषिका कार्यक्रम भी आयोजित किए गए हैं। इसके लिए पार्टी स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। युवा मोर्चा द्वारा 11, 12 व 13 अगस्त को प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा में तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जाएगा।
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts