Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

CM हाउस का घेराव करेगी MP युवा कांग्रेस : बेरोजगारी-भर्ती परीक्षाओं को लेकर प्रदर्शन, मुख्यमंत्री को सौंपेंगे साढ़े चार लाख पोस्टकार्ड

Follow on Google News
CM हाउस का घेराव करेगी MP युवा कांग्रेस : बेरोजगारी-भर्ती परीक्षाओं को लेकर प्रदर्शन, मुख्यमंत्री को सौंपेंगे साढ़े चार लाख पोस्टकार्ड
भोपाल। मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस शुक्रवार को सीएम हाउस का घेराव करेगी। पिछले आठ दिन में कांग्रेस का यह चौथा आंदोलन है। प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, एग्जाम में गड़बड़ी, पेपर लीक, नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता घोटाला सहित युवाओं की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें संगठन द्वारा चलाए गए 'क्या हुआ तेरा वादा' अभियान के तहत प्राप्त साढ़े चार लाख पोस्टकार्ड मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को सौंपे जाएंगे।

पीसीसी से CM हाउस की तरफ करेंगे कूच

दोपहर 12 बजे यूथ कांग्रेस के नेता पीसीसी पहुंचेंगे, फिर यहां से मुख्यमंत्री निवास की तरफ कूच करेंगे। प्रदर्शन में प्रदेशभर से यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने पीएससी के आगे ही बैरिकेडिंग कर दी है। प्रदर्शन में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह यादव और यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे।

दो महीने पहले हुई थी अभियान की शुरुआत

यूर्थ कांग्रेस अपने प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पोस्ट कार्ड भी सौंपेगी। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह ने बताया कि, यूथ कांग्रेस ने दो महीने पहले 'क्या हुआ तेरा वादा' अभियान की शुरुआत की थी। इस अभियान में करीब साढ़े चार लाख युवाओं ने पोस्टकार्ड लिखकर अपनी समस्याएं व्यक्त की हैं। शुक्रवार को अभियान का समापन होगा। प्रदेश भर के युवाओं ने पोस्ट कार्ड भेजे हैं, इन पोस्टकार्डों की संख्या करीब साढ़े चार लाख है। बक्से और बोरियों में भरकर ये पोस्ट कार्ड मुख्यमंत्री को सौंपे जाएंगे। भाजपा ने जो सपने दिखाए और बाद में उन सपनों को बेच दिए, लेकिन सपने पूरे नहीं किए।

घोटाले पर घोटाले हो रहे हैं : मितेंद्र सिंह

प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र सिंह ने कहा कि, इस बार विधानसभा सत्र में 2018 और 2023 के चुनावों में भाजपा ने नौकरी देने का वादा किया था। 80 हजार पदों के लिए 80 लाख युवाओं ने फॉर्म भरे, लेकिन कॉन्स्टेबल की नौकरी नहीं मिल पाई। 2023 में कहा कि ढाई लाख नौकरियां देंगे। लेकिन इस बार विधानसभा सत्र में इन नौकरियों को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई। किसानों को लागत का मूल्य नहीं मिल रहा। एमएसपी को लेकर कई किसान सुसाइड कर रहे हैं। घोटाले पर घोटाले हो रहे हैं। आमजन, किसान, युवा सभी परेशान हैं।

पांच प्रमुख मुद्दे

मितेंद्र दर्शन सिंह  ने कहा कि, मध्यप्रदेश की जनता के हितों के पांच प्रमुख मुद्दे हैं जिनको लेकर हम सरकार से सवाल पूछना चाहते हैं कि "क्या हुआ तेरा वादा"
  • युवाओं को ढाई लाख नौकरी कब मिलेंगी? सरकार ने चुनावों में युवाओं को नौकरी देने की बात कही थी, लेकिन आजतक नौकरी नहीं मिली।
  • 1.3 करोड़ आवास बहनों को कब मिलेंगे? सरकार ने मध्य प्रदेश की हितग्राही बहनों को आवास देने का वादा किया था, लेकिन आजतक आवास नहीं मिले।
  • सरकारी नौकरी की परीक्षा फार्म फीस कब माफ हागी?
  • नर्सिंग घोटाले के आरोपियों की गिरफ्तारी कब होगी?
  • देश के अन्नदाता किसानों को एमएसपी कब मिलेगी?
ये भी पढ़ें- भोपाल नगर निगम परिषद की बैठक आज : दो प्रस्ताव होंगे पास, सड़क और सीवेज के मुद्दे पर ‘शहर सरकार’ को घेरेगा विपक्ष
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts