PlayBreaking News

MP Weather Update :50Km/घंटा की रफ्तार से हवाएं… कहीं 42°C की गर्मी, 2 वेदर सिस्टम एक्टिव; 28 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। 28 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी है, जबकि कई जिलों में तेज गर्मी पड़ रही है। IMD के अनुसार अगले 4 दिन तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। जानिए आपके शहर का हाल, तापमान अपडेट और आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम।
Follow on Google News
50Km/घंटा की रफ्तार से हवाएं… कहीं 42°C की गर्मी, 2 वेदर सिस्टम एक्टिव; 28 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में इन दिनों कहीं तेज आंधी-बारिश तो कहीं झुलसाने वाली गर्मी देखने को मिल रही है। एक तरफ 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अलर्ट है, तो दूसरी तरफ कई जिलों में पारा 42°C के पार पहुंच रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, यह बदलाव एक-दो नहीं बल्कि दो एक्टिव वेदर सिस्टम की वजह से है, जो पूरे प्रदेश का मौसम बिगाड़े हुए हैं।

28 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को प्रदेश के आधे हिस्से में तेज आंधी और बारिश का असर रहेगा। इन जिलों में 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं- 

ग्वालियर, दतिया, मुरैना, भिंड, जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, पांढुर्णा, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी।

कई जिलों में दिन के समय भी आंधी-बारिश देखने को मिल सकती है।

इन जिलों में गर्मी का कहर

दूसरी तरफ, प्रदेश के कई हिस्सों में दिन के समय तेज गर्मी बनी रहेगी-

भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, अलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, श्योपुर, गुना, शिवपुरी और अशोकनगर।

यहां तापमान 41 से 43°C तक पहुंच सकता है।

MP weather update

लगातार 5वें दिन भी बारिश

प्रदेश में लगातार पांचवें दिन भी आंधी-बारिश का सिलसिला जारी रहा। मंगलवार को ग्वालियर, छतरपुर, धार, बड़वानी, डिंडौरी और बालाघाट जैसे जिलों में सुबह से ही मौसम खराब रहा और तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। रात के समय भी राजधानी भोपाल सहित कई इलाकों में तेज आंधी चली। इस वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। हालांकि यह राहत स्थायी नहीं है और दिन के समय फिर से गर्मी बढ़ रही है।

बड़े शहरों का तापमान 

शहर

अधिकतम तापमान (°C)

भोपाल

37.2

इंदौर

37.6

ग्वालियर

34.7

उज्जैन

38.0

जबलपुर

37.0

सबसे गर्म: खरगोन (42°C)
सबसे ठंडा: नौगांव (33.5°C)

अन्य प्रमुख शहरों का तापमान

शहर

अधिकतम

न्यूनतम

खंडवा

41.5

22.0

नरसिंहपुर

41.4

24.6

रतलाम

40.0

24.6

छिंदवाड़ा

38.2

22.5

रीवा

34.6

17.2

सागर

36.8

22.0

उमरिया

35.4

20.8

अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों तक प्रदेश में यही मिश्रित मौसम बना रहेगा। कुछ जिलों में तेज गर्मी का असर रहेगा, जहां तापमान 40 से 43 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, जबकि अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी का सिलसिला जारी रहेगा। 

6 से 9 मई के बीच अलग-अलग हिस्सों में कभी गर्मी तो कभी बारिश का दौर चलता रहेगा, जिससे मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिलेगा। लोगों को सलाह दी गई है कि वे मौसम के अनुसार सतर्क रहें।

Featured News

10 मई से नया सिस्टम एक्टिव

मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में फिलहाल दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय हैं, एक मध्य भाग में और दूसरा ऊपरी हिस्से में स्थित है। इसके अलावा एक ट्रफ लाइन भी पूर्वी हिस्से से गुजर रही है, जिसकी वजह से यह मौसम बना हुआ है। 10 मई के आसपास एक नया वेदर सिस्टम सक्रिय होने की संभावना है, जिससे फिर से मौसम में बदलाव आ सकता है और आंधी-बारिश का दौर आगे भी जारी रह सकता है।

Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts