Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP Weather Update : नौतपे के बाद पड़ रही भीषण गर्मी, कई जिलों में लू का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

Follow on Google News
MP Weather Update : नौतपे के बाद पड़ रही भीषण गर्मी, कई जिलों में लू का अलर्ट, जानें मौसम का हाल
भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपे के समापन के बाद अब भीषण गर्मी पड़ रही है। प्रदेश भर में तेज धूप का असर जारी है, जबकि कुछ जिलों में आंधी और हल्की बारिश भी हो रही है। मानसून की एंट्री अब 10 जून के बाद ही हो सकती है। मौसम विभाग ने साफ कर दिया है कि अगले 2 से 3 दिनों तक मानसून के आगे बढ़ने की संभावना बेहद कम है। इसकी वजह से प्रदेशवासियों को लू और भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

मानसून महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ में ठहरा

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 10 दिनों से मानसून महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती क्षेत्रों में ही ठहरा हुआ है। इसकी गति धीमी पड़ने से मध्यप्रदेश में मानसून की एंट्री देरी से होगी। अनुमान है कि 10 जून के बाद ही मानसून प्रदेश में प्रवेश करेगा।

रविवार को 8 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

रविवार को प्रदेश के दक्षिणी हिस्से के 8 जिलों बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा और सिवनी में आंधी, गरज-चमक और बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, सोमवार को ग्वालियर, भिंड, मुरैना, टीकमगढ़, निवाड़ी, छतरपुर और पन्ना जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

कई शहरों में तापमान 40 पार

शनिवार को प्रदेश में मौसम ने दो रूप दिखाए। इंदौर, नर्मदापुरम और बड़वानी के सेंधवा में हल्की बारिश दर्ज की गई, जिससे थोड़ी राहत मिली। दूसरी ओर, ग्वालियर, खजुराहो, नौगांव, शाजापुर, सतना, टीकमगढ़ और शिवपुरी सहित 13 शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। खजुराहो और गुना में सबसे ज्यादा तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। ये भी पढ़ें- लॉस एंजिल्स में हिंसा और अवैध प्रवासियों पर बवाल : ट्रंप सरकार ने तैनात किए 2,000 नेशनल गार्ड, ICE की रेड के बाद भड़के प्रदर्शन
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts