Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP Weather Update : पल-पल बदल रहा मौसम, प्रदेश में कड़ाके की ठंड से राहत, सुबह कोहरा तो दोपहर की धूप ने सर्दी को किया छूमंतर

Follow on Google News
MP Weather Update : पल-पल बदल रहा मौसम, प्रदेश में कड़ाके की ठंड से राहत, सुबह कोहरा तो दोपहर की धूप ने सर्दी को किया छूमंतर
भोपाल। मध्य प्रदेश का मौसम लगातार करवट बदल रहा है। वातावरण में नमी के कम होते ही बादलों के छंटने से लोगों को अब कड़ाके की ठंड से राहत मिली है। राज्य में बीते कई दिनों तक बारिश और वातावरण में नमी के साथ ही सर्द हवाओं के प्रभाव से कड़ाके की ठंड से गुजरा। वातावरण में नमी के कम होने से बादल छंटने लगा है और इसके साथ ही कड़ाके ठंड से लोगों को अब राहत मिली है। प्रदेश की राजधानी भिंड, ग्वालियर, मुरैना और मऊगंज जिले में मध्यम से घना कोहरा छाया रहा। जबकि दतिया, शिवपुरी, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिले में हल्के से मध्यम कोहरा देखा गया।

दिन के तापमान में बढ़ोतरी

मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में मौसम का मिजाज शुष्क रहने की संभावना है। लेकिन, रीवा मऊगंज, सतना, मुरैना, श्योपुर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिले में हल्के से मध्यम कोहरा देखने को मिल सकता है। वहीं ग्वालियर, दतिया और भिंड जिले में कहीं-कहीं घना कोहरा दिखाई दे सकता है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस गिरावट की संभावना है। प्रदेश में धूप निकलने के कारण अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। वर्तमान में कोई प्रभावी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है।

धूप खिलने के कारण ठंड से राहत

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को प्रदेश में सबसे कम 4.8 डिग्री सेल्सियस तापमान शहडोल जिले के कल्याण में दर्ज किया गया। अरब सागर एवं बंगाल की खाड़ी से भी नमी आने का सिलसिला कम हो गया है। इस वजह से बादल छंटने लगे हैं। साथ ही कोहरा भी कम हो गया है। प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज मौसम का मिजाज शुष्क रहा। धूप खिलने के कारण ठंड से राहत महसूस किया गया। अगले 24 घंटों के मौसम का मिजाज शुष्क रहने, सुबह के समय धुंध की संभावना है। मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts