MP Weather Update : प्रदेश में बारिश का दौर जारी, पूर्वी हिस्से में हैवी रेना का अलर्ट; जानें किन जिलों में गिरेगा पानी

Follow on Google News
MP Weather Update : प्रदेश में बारिश का दौर जारी, पूर्वी हिस्से में हैवी रेना का अलर्ट; जानें किन जिलों में गिरेगा पानी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। मध्य प्रदेश से मानसून की विदाई हो के बीच अब भी बारिश का दौर जारी है। राज्य के पूर्वी हिस्सों में शनिवार को तेज बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली जिलों के लिए अगले 24 घंटों में 4.5 इंच तक पानी गिरने का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं प्रदेश के अन्य हिस्सों में हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना है।

    मौसम प्रणाली का असर

    राज्य में पिछले दो दिन से बारिश का मुख्य कारण बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में बने डिप्रेशन, डीप डिप्रेशन और सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन हैं। इसके प्रभाव से भोपाल, बैतूल, दतिया, ग्वालियर, नर्मदापुरम, उज्जैन, दमोह, जबलपुर, नरसिंहपुर, छतरपुर, सागर, टीकमगढ़ और बालाघाट जिलों में तेज बारिश हुई। शुक्रवार को जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग में भी पानी गिरा।

    मौसम विभाग के अनुसार, यह सिस्टम शनिवार को भी एक्टिव रह सकता है और इसी वजह से चार जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

    मौसम अलर्ट का विवरण

    येलो अलर्ट (भारी बारिश, गरज-चमक के साथ):

    रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली

    हल्की बारिश की संभावना:

    भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल, सिवनी, बालाघाट, पांढुर्णा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, अलीराजपुर, बड़वानी, धार, झाबुआ, इंदौर, देवास, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सागर, सतना, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पन्ना, दमोह, मंडला, डिंडोरी, मैहर, छिंदवाड़ा, अनूपपुर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर

    मानसून की विदाई

    10 अक्टूबर तक प्रदेश के अधिकांश जिलों से मानसून विदा हो जाएगा। इस साल मानसून ने मध्य प्रदेश में 16 जून को दस्तक दी थी। वर्तमान में 12 जिलों में मानसून की विदाई हो चुकी है, जिनमें ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर और रतलाम शामिल हैं।

    मौसम विभाग का कहना है कि 6 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश से मानसून विदा हो जाएगा, हालांकि नया सिस्टम बनने से विदाई की तारीख आगे भी बढ़ सकती है।

    बारिश का रिकॉर्ड

    सबसे ज्यादा बारिश: गुना – 65.6 इंच, मंडला-रायसेन – 62 इंच, श्योपुर-अशोकनगर – 56 इंच

    सबसे कम बारिश: शाजापुर – 28.9 इंच, खरगोन – 29.6 इंच, खंडवा – 32 इंच, बड़वानी – 33.5 इंच, धार – 33.6 इंच

    पूर्वी जिलों यानी जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग में स्ट्रॉन्ग सिस्टम के कारण तेज बारिश हुई। ग्वालियर-चंबल संभाग में सभी 8 जिलों में कोटे से ज्यादा पानी गिर चुका है।

    बड़े शहरों का तापमान

    उज्जैन – 33.4°C

    ग्वालियर – 32.4°C

    इंदौर – 32°C

    भोपाल – 31°C

    जबलपुर – 29.6°C

    न्यूनतम तापमान में पचमढ़ी (नर्मदापुरम) और नौगांव (छतरपुर) 20.2°C के साथ सबसे ठंडे स्थान रहे।

    आने वाले दो दिन कैसा रहेगा मौसम

    5 अक्टूबर: हल्की बारिश का अलर्ट

    6 अक्टूबर: हल्की बारिश और गरज-चमक

    बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में बने सिस्टम का असर अगले 48 घंटे तक देखा जाएगा।

    मौसम विभाग ने नागरिकों को चेतावनी दी है कि भारी बारिश वाले जिलों में सावधानी बरतें और नदी-नालों के किनारे न जाएं।

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts