PlayBreaking News

IAS Service Meet 2025 : रंगीले राजस्थान के रंग में नजर आया अरेरा क्लब, देखें तस्वीरें  

राजधानी भोपाल में शुक्रवार से तीन दिवसीय IAS Service Meet 2025 आयोजन किया जा रहा है। प्रदेशभर से अफसर इस आयोजन में भागीदारी के लिए पहुंचे हैं। आयोजन स्थल अरेरा क्लब को राजस्थानी थीम पर सजाया गया है।
Follow on Google News
 रंगीले राजस्थान के रंग में नजर आया अरेरा क्लब, देखें तस्वीरें  
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। राजधानी में तीन दिवसीय IAS Service Meet 2025 शुरू हो गई है। यह आयोजन अरेरा क्लब में आयोजित किया जा रहा है। इस बार आयोजन स्थल को राजस्थानी कला से सजाया गया है। पूरे परिसर में रंगीले राजस्थान के रंग नजर आ रहे हैं। परिसर में ग्रामीण परिवेश का नजारा भी देखा गया। आयोजन में प्रतिभागियों के अलावा किसी का भी प्रवेश प्रतिबंधित है। इस दौरान कुछ एक्सक्लूसिव तस्वीरें पीपुल्स अपडेट को मिलीं..

    Uploaded media

    राजस्थानी परिधान में रहवासियों का आकर्षक आर्ट

    Uploaded media

    सूप और गांव की अन्य वस्तुओं से सजाया गया स्टेज

    Uploaded media

     गांव का कुआं और पास ही रखी है बना है घर

    CM बोले- अफसर ही फैसले जमीन पर उतारते हैं

    IAS Service Meet 2025 के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि लोगों के पक्ष में लिए गए फैसलों का आकलन आईएएस अधिकारी ही करते हैं। अफसरों की कड़ी मेहनत और दांव लगाकर काम करन की अपार क्षमता है। इन्हीं की वजह से प्रदेश के कई फैसले जमीनी स्तर पर बेहतर तरीके से उतर गए हैं।

    लोकतंत्र को सफल बनाने में IAS अधिकारियों का योगदान

    सीएम ने आगे कहा कि राजशाही के दौर के बाद आजादी के दौरान यह डर था कि लोकतंत्र सफल होगा या नहीं। लेकिन, IAS अधिकारियों ने इसे सफल बनाने में योगदान दिया है। अधिकारियों के लिए आगे मोहन यादव ने कहा कि न केवल मध्य प्रदेश में बल्कि देशभर में अपने साहसिक कामों के दम पर अपनी अलग पहचान बनाई है। साथ ही शासन-प्रशासन में भी लगातार नवाचार हो रहे हैं।

    अफसरों के पास रहे हैं A से D तक प्लान

    डॉ. यादव का कहना है कि प्रशासनिक स्तर पर अक्सर प्लान ए, बी, सी और डी जैसी विभिन्न योजनाओं की चर्चा होती रहती है और ऐसी रणनीतियां लगातार बनती रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आप सभी सौभाग्यशाली हैं, क्योंकि अपनी सेवाओं के माध्यम से आप अत्यंत महत्वपूर्ण और व्यापक प्रभाव वाले कार्य कर रहे हैं।उन्होंने आगे कहा कि लगातार चुनौतियों का सामना करते हुए आप स्वयं को इतना सक्षम बना लेते हैं कि राजनीतिक नेतृत्व में होने वाले बदलावों का आपके कार्य और कर्तव्यों पर कोई असर नहीं पड़ता। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts