Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल में भदभदा ब्रिज से युवक ने की आत्महत्या,वॉट्सऐप स्टेटस पर लिखा- अपनी मर्जी से जान दे रहा हूं...

भोपाल के भदभदा ब्रिज से 30 वर्षीय हेमंत राय ने तालाब में कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना से पहले उन्होंने अपने वॉट्सऐप स्टेटस में लिखा कि किसी का दबाव नहीं है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया और परिजनों को सौंपा गया। पुलिस सीडीआर जांच और परिजनों के बयानों के आधार पर आत्महत्या के कारण पता लगाएगी।
वॉट्सऐप स्टेटस पर लिखा- अपनी मर्जी से जान दे रहा हूं...
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल के भदभदा ब्रिज से गुरुवार की रात एक युवक ने तालाब में कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना से पहले युवक ने अपने वॉट्सऐप स्टेटस में लिखा था- मैं अपनी मर्जी से जान दे रहा हूं। किसी का कोई दबाव नहीं है। भदभदा पुल पर हूं।

    शुक्रवार की सुबह पुलिस ने शव तलाशकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दोपहर में पोस्टमार्टम पूरा होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

    मृतक की पहचान

    पुलिस के अनुसार, मृतक हेमंत राय 30 वर्ष का था और नेहरू नगर में रहता था। वह शादी पार्टियों में वीडियोग्राफी का काम करता था और रातीबढ़ इलाके में नमकीन की दुकान भी चलाता था।

    आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला

    परिजन हेमंत की शादी के लिए लड़की तलाश रहे थे। परिवार के अनुसार हेमंत ने कभी किसी परेशानी का जिक्र नहीं किया। उसकी आखिरी पोस्ट में भी आत्महत्या का कारण नहीं लिखा गया।

    पुलिस मृतक की सीडीआर जांच करेगी और परिजनों के बयान लेकर आत्महत्या के कारणों का पता लगाएगी। अभी तक सुसाइड के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts