IAS Service Meet 2025 :पहले दिन हुए रिले रेस, वॉलीबॉल, रेपिड चेस और बैडमिंटन के मुकाबले

प्रदेश के प्रशासनिक अफसरों की IAS Meet 2025 में इवेंट की शुरुआत हो गई है। पहले दिन स्पोर्ट्स का आयोजन किया गया है। इसमें पहला इवेंट रिले रेस थी।
पहले दिन हुए रिले रेस, वॉलीबॉल, रेपिड चेस और बैडमिंटन के मुकाबले
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में कार्यरत अधिकारियों के लिए एक अलग और रचनात्मक मंच के रूप में IAS Service Meet 2025 का भोपाल में भव्य शुभारंभ हुआ। तीन दिनों तक चलने वाली इस मीट का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। इसके साथ ही स्पोटर्स इवेंट शुरू हो गए हैं। पहला इवेंट के रूप में चार हाउस ने हिस्सा लिया। इसमें दिल्ली में प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ अविनाश लवानिया के नेतृत्व वाले रेड हाउस ने बाजी मारी। उल्लेखनीय है कि जब अविनाश लवानिया फिनश पॉइंट पर पहुंच गए थे, तब उनके प्रतिस्पर्धी काफी पीछे रह गए थे। इस तरह रेड हाउस ने पहले इवेंट में पहला स्थान प्राप्त किया।  

    देखें वीडियो

    [youtube-shorts link="-https://youtube.com/shorts/0nh85St17zc?feature=share"]

    आज वॉलीबॉल, बैडमिंटन, टेनिस के मुकाबले 

    IAS Service Meet 2025 के पहले दिन विभिन्न खेलों के मुकाबले आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें वॉलीबॉल, बैडमिंटन, टेनिस, टेबल टेनिस, रैपिड चेस, कैरम, पूल, बिलियर्ड्स, ब्रिज में अधिकारी भागीदारी करेंगे। ये सभी प्रतियोगिताएं अरेरा क्लब में आयोजित की जा रही हैं। शाम 7 बजे से कल्चरल नाइट का आयोजन किया जाएगा।

    शनिवार को फुटबॉल, कुकिंग, पतंगबाजी और फन गेम्स

    IAS Service Meet 2025 के दूसरे दिन शनिवार को बोट क्लब पर बोट रेस होगी। इसके बाद के इवेंट अरेरा क्लब में होंगे। इनमें टी-20 फुटबॉल, कुकिंग, पतंगबाजी, जस्ट ए मिनट, टी-5 क्रिकेट, फन गेम्स, पेंटिंग,  बैडिमंटन, टेनिस, टेबल टेनिस, कैरम, पूल आदि मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। कल एक रोचक प्रतियोगिता तात्कालिक कविता की होगी। इसके अलावा अंताक्षरी और डीजे नाइट होगी।

    सहायक कलेक्टर से सीएस तक की भागीदारी

    भोपाल के अरेरा क्लब में आयोजित इस सर्विस मीट में प्रदेश के सभी आईएएस अधिकारी शामिल हो रहे हैं। सहायक कलेक्टर स्तर से लेकर मुख्य सचिव, पूर्व आईएएस अधिकारी और उनके परिवारजन भी इस आयोजन का हिस्सा हैं। दिनभर और देर रात तक सांस्कृतिक, रचनात्मक और मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें अधिकारी अपनी कला और प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।  तीन दिवसीय मीट के अंतिम दिन मोस्ट क्रिएटिव, बेस्ट प्रेजेंटेशन, बेस्ट एंटरटेनमेंट वैल्यू और बेस्ट कोऑर्डिनेशन जैसे चार प्रमुख अवाॅर्ड दिए जाएंगे।  

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts