PlayBreaking News

MP Weather Update :मौसम का यू-टर्न… 59 Km/h की रफ्तार से चली हवाएं, 52 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। भोपाल, इंदौर समेत 52 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी है। कई शहरों में तापमान 40 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। सतना में 59 किमी प्रतिघंटा की आंधी चली। जानिए अगले 4 दिनों का मौसम, मानसून की एंट्री और जिलावार अपडेट।
Follow on Google News
मौसम का यू-टर्न… 59 Km/h की रफ्तार से चली हवाएं, 52 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून आने से पहले ही प्री-मानसून गतिविधियां पूरे प्रदेश में असर दिखा रही हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान भोपाल, इंदौर समेत करीब 30 जिलों में तेज आंधी और बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश के 52 जिलों के लिए चेतावनी जारी करते हुए 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई है।

आंधी और बारिश के कारण प्रदेश के अधिकांश शहरों में तापमान सामान्य से नीचे पहुंच गया है। कई जगहों पर दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज हुआ, जबकि श्योपुर प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा।

तीन सिस्टम सक्रिय, इसलिए लगातार बदल रहा मौसम

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, मध्य प्रदेश के ऊपर एक साथ तीन साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय हैं। यही वजह है कि प्रदेश में लगातार आंधी, बारिश और गरज-चमक का दौर बना हुआ है। गुना, अशोकनगर, विदिशा, सीहोर, देवास, हरदा और बैतूल जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां तेज हवाओं के साथ बारिश और बिजली गिरने की आशंका है।

कहां कितनी तेज चली आंधी?

शुक्रवार को कई जिलों में तेज हवाएं दर्ज की गईं। सबसे ज्यादा रफ्तार सतना में रिकॉर्ड हुई।

जिला

हवा की रफ्तार

सतना

59 Kmph

सीहोर

48 Kmph

आगर-मालवा

44 Kmph

धार

43 Kmph

गुना

43 Kmph

सागर

41 Kmph

खंडवा

41 Kmph

बैतूल

39 Kmph

भोपाल

37 Kmph

विदिशा

35 Kmph

नर्मदापुरम

35 Kmph

अशोकनगर

35 Kmph

शिवपुरी

33 Kmph

बड़वानी

33 Kmph

उज्जैन

30 Kmph

नीमच

30 Kmph

इन जिलों में आज बारिश और आंधी का खतरा

मौसम विभाग ने सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, नरसिंहपुर, इंदौर, देवास, सीहोर, नर्मदापुरम, शाजापुर, जबलपुर, मंडला, डिंडौरी, सिवनी और बालाघाट समेत कई जिलों में मौसम बिगड़ने की चेतावनी जारी की है।

MP weather update

तापमान में बड़ी गिरावट, श्योपुर निकला सबसे ठंडा

आंधी और बारिश के कारण प्रदेश में गर्मी का असर कम हुआ है। शुक्रवार को अधिकांश शहरों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। दिलचस्प बात यह रही कि, प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी से भी श्योपुर अधिक ठंडा रहा।

सबसे ठंडे शहर

शहर

अधिकतम तापमान

श्योपुर

32.0°C

पचमढ़ी

34.2°C

उज्जैन

35.0°C

इंदौर

35.1°C

भोपाल

35.2°C

गुना

35.4°C

सिवनी

36.0°C

रतलाम

36.2°C

राजगढ़

36.4°C

बैतूल

36.5°C

पांच बड़े शहरों का तापमान

शहर

अधिकतम तापमान

इंदौर

35.1°C

उज्जैन

35.0°C

भोपाल

35.2°C

ग्वालियर

37.9°C

जबलपुर

37.6°C

इन शहरों में अब भी 40 डिग्री के पार पारा

बारिश और आंधी के बावजूद कुछ जिलों में गर्मी का असर बना हुआ है।

शहर

तापमान

खरगोन

40.8°C

नरसिंहपुर

40.8°C

खजुराहो

40.4°C

छिंदवाड़ा

40.1°C

खंडवा

40.1°C

नवविवाहित युवक की मौत

खंडवा जिले में प्री-मानसून की आंधी जानलेवा साबित हुई। शुक्रवार रात इंदौर-खंडवा हाईवे पर दोंदवाड़ा के पास सड़क किनारे गिरा पेड़ एक बड़े हादसे का कारण बन गया। बड़वाह से खंडवा लौट रहे 22 वर्षीय सावन मालाकार की बाइक अंधेरे में सड़क पर गिरे पेड़ से टकरा गई। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी घायल हो गई। परिजनों के मुताबिक सावन की शादी सिर्फ चार महीने पहले हुई थी।

इस बार देर से पहुंचेगा मानसून

मौसम विभाग के अनुसार, इस साल मध्य प्रदेश में मानसून सामान्य तारीख से 5 से 7 दिन देर से पहुंच सकता है। प्रदेश में मानसून की सामान्य एंट्री 15 जून के आसपास होती है, लेकिन इस बार इसकी शुरुआत 20 से 22 जून के बीच होने का अनुमान है।

मानसून की टाइमलाइन

जानकारी

तारीख

केरल में मानसून पहुंचा

4 जून 2026

MP में सामान्य एंट्री

15 जून

संभावित एंट्री 2026

20-22 जून

MP में मानसून एंट्री 2025

16 जून

मानसून विदाई 2025

15 अक्टूबर

भोपाल में नौतपा के दौरान बारिश का रिकॉर्ड

राजधानी भोपाल में नौतपा के दौरान बारिश होना कोई नई बात नहीं है। पिछले 14 वर्षों के आंकड़े बताते हैं कि नौतपा के दौरान 7 बार बारिश दर्ज की गई, जबकि 2 बार बूंदाबांदी हुई। साल 2018 और 2019 सबसे गर्म नौतपा वाले वर्ष रहे, जब औसत तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया था। इस बार भी नौतपा की शुरुआत में ही बूंदाबांदी हो गई थी और अब लगातार मौसम बदला हुआ है।

Breaking News

अगले 4 दिनों का मौसम कैसा रहेगा?

6 जून: 52 जिलों में अलर्ट

गुना, अशोकनगर, विदिशा, सीहोर, देवास, हरदा और बैतूल में ऑरेंज अलर्ट।
कई जिलों में बारिश, गरज-चमक और 40-60 Kmph की तेज हवाएं।
अलीराजपुर, झाबुआ और रतलाम में गर्मी का असर बना रहेगा।

7 जून

मालवा, निमाड़ और महाकौशल के कई जिलों में बारिश।
भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन समेत बड़े हिस्से में गर्मी बढ़ने की संभावना।

8 जून

दक्षिणी जिलों में बारिश का असर जारी रहेगा।
प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान फिर 40 से 43 डिग्री के बीच पहुंच सकता है।

9 जून

भोपाल, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, बालाघाट और विंध्य क्षेत्र में बारिश के आसार।
मालवा और ग्वालियर-चंबल अंचल में तेज गर्मी लौट सकती है।

Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts