Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP Weather Update : प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना, कुछ इलाकों में ओले गिरने के भी आसार; मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Follow on Google News
MP Weather Update : प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना, कुछ इलाकों में ओले गिरने के भी आसार; मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
भोपाल। मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने अरब सागर में बन रहे सिस्टम के चलते ठंड के बीच बारिश की संभावना जताई है। प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश और गरज चमक के साथ तेज हवा चलने की भी संभावना रहेगी। साथ ही कुछ इलाकों में ओले गिरने की भी आशंका जताई गई है। इसमें इंदौर, उज्जैन, होशंगाबाद संभाग के क्षेत्र शामिल हैं। प्रदेश के कई इलाकों में आज बादल छाए रहेंगे।

बारिश के साथ ओले पड़ने की संभावना

मौसम विभाग ने भोपाल, इंदौर, उज्जैन, इंदौर, बुरहानपुर, खरगोन, खंडवा समेत कई जिलों में रविवार को हल्की बारिश होनी की आशंका जताई है। इस दौरान इंदौर संभाग के जिलों में ओले भी गिर सकते हैं। मौसम विभाग ने बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, अलीराजपुर में यलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां गरज चमक और आंधी की संभावना रहेगी।

अरब सागर से बन रहा चक्रवात

मौसम विभाग के अनुसार, अरब सागर से आ रही नमी के वजह से मौसम का मिजाज बदलेगा। अरब सागर में हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बन रहा, जिसके चलते आज प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए रहेंगे। बदलते मौसम के चलते दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश में अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस खरगोन और न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस ग्वालियर में किया गया दर्ज।

बारिश के बाद बढ़ जाएगी ठंड

मौसम विभाग के मुताबिक हवाओं का रूख बार-बार बदलने से तापमान में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से हल्की बारिश होगी। बारिश के बाद प्रदेश में सर्दी बढ़ जाएगी। सीजन का पहला मावठा गिरने का सबसे ज्यादा असर प्रदेश के इंदौर और उज्जैन संभाग में रहेगा।

प्रदेश के तापमान में गिरावट

प्रदेश में नया सिस्टम के एक्टिव होने की वजह से शनिवार को प्रदेश के कई जिलों में दिन का तापमान कम हो गया। बीते दिनों भोपाल में 30.6 डिग्री, इंदौर में 29.7, ग्वालियर 28.2, जबलपुर 30.2 और उज्जैन में 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा बैतूल में 27.7 डिग्री, पचमढ़ी 29.2, रायसेन 28, शिवपुरी 28, खजुराहो 28.8, नौगांव 27, मलाजखंड 27.3 डिग्री दर्ज किया गया है। मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts