Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP Weather Update : ठंड और कोहरे का कहर, कई जिलों में स्कूलों की छुट्टी; 19 जनवरी से बढ़ेगी सर्दी, इन जिलों में बारिश का अलर्ट

Follow on Google News
MP Weather Update : ठंड और कोहरे का कहर, कई जिलों में स्कूलों की छुट्टी; 19 जनवरी से बढ़ेगी सर्दी, इन जिलों में बारिश का अलर्ट
भोपाल। मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट बदल रहा है। पूरे भारत समेत प्रदेश में भी ठंड और कोहरे का कहर जारी है। अगले दो दिनों तक ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में कोहरा रहेगा, जबकि भोपाल, इंदौर और उज्जैन में बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के मुताबिक, 19-20 जनवरी से ठंड बढ़ेगी और जनवरी के आखिरी सप्ताह में तेज सर्दी का अनुमान है। शुक्रवार सुबह से भोपाल, इंदौर और अन्य जिलों में कोहरा था, जिससे ठंड बढ़ गई है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण श्योपुर और मुरैना में बारिश हुई। कई जिलों में छोटे बच्चों के लिए स्कूल बंद करने का आदेश जारी किया गया है। मौसम विभाग ने ग्वालियर, रीवा और उज्जैन संभाग में अगले 24 घंटे में कोहरे और बारिश की संभावना जताई है।

कई जिलों में स्कूलों की छुट्टी

कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के कारण मध्य प्रदेश के कई जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। इसमें नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के बच्चों की छुट्टी घोषित की गई है। उज्जैन, मंदसौर और नीमच के स्कूलों में आज छुट्टी रहेगी। यह आदेश सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के साथ आंगनवाड़ी केंद्रों पर भी लागू होगा। अशोकनगर, रतलाम, टीकमगढ़, गुना, दतिया, छतरपुर, शाजापुर और आगर मालवा में 17 और 18 जनवरी तक स्कूलों की छुट्टी की गई है। हालांकि, शिक्षकों के लिए छुट्टी नहीं दी गई है।

इन जिलों में कोहरा-बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले एक-दो दिन में प्रदेश के कई जिलों में तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। 24 घंटे के भीतर ग्वालियर, रीवा और उज्जैन संभाग के जिलों में हल्की बारिश और कोहरे की संभावना है। जिनमें ग्वालियर, दतिया, रीवा, सतना, पन्ना, टीकमगढ़, भिंड, मुरैना, छतरपुर, निवाड़ी और श्योपुरकलां शामिल हैं।

18 जनवरी से एक्टिव होगा एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस

मौसम विभाग ने 18 जनवरी से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का अनुमान जताया है, जो उत्तर-पश्चिमी भारत को प्रभावित करेगा। इसका असर हिमालय क्षेत्र पर भी पड़ेगा, जिससे बर्फीली हवाओं की रफ्तार बढ़ेगी और ये हवाएं मध्य प्रदेश तक पहुंचकर ठंड को और बढ़ा सकती हैं। वहीं उत्तर भारत के ऊपर समुद्र तल से 12.6 किमी की ऊंचाई पर 259 किमी प्रति घंटा की गति से सबट्रॉपिकल जेट स्ट्रीम हवाएं बह रही हैं। शनिवार से यह पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिमी भारत को प्रभावित कर सकता है।

एक दिन पहले कितना रहा तापमान

गुरुवार (16 जनवरी) को सबसे कम तापमान पचमढ़ी में रहा, यहां न्यूनतम पारा 7.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। नौगांव में 9.2 डिग्री, मंडला में 9.5 डिग्री, कल्याणपुर में 9.8 डिग्री और उमरिया में तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, ग्वालियर में 13.1 डिग्री, शिवपुरी में 16.2 डिग्री, देवरा में 17.1 डिग्री, पृथ्वीपुर में 17.3 डिग्री और रीवा में 17.8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। इसके अलावा अधिकतम तापमान की बात करें तो सबसे अधिक ठंडा ग्वालियर में दर्ज किया गया, यहां तापमान 18.6 डिग्री पहुंच गया। भोपाल में 23.4 डिग्री, इंदौर में 22.6 डिग्री, उज्जैन में 20.4 डिग्री और जबलपुर में तापमान 25.8 डिग्री दर्ज किया गया।
शहर अधिकतम/न्यूनतम AQI
भोपाल 23.4/15 161
इंदौर 22.6/16.6 298
जबलपुर 25.8/10.4 118
ग्वालियर 18.6/10.3 188
उज्जैन 20.4/14.2 303
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts