PlayBreaking News

MP Weather Update : भोपाल समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, जानें अगले चार दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

Follow on Google News
MP Weather Update : भोपाल समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, जानें अगले चार दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून ने अब पूरी तरह से रफ्तार पकड़ ली है। राज्य के कई जिलों में रविवार से लगातार तेज बारिश हो रही है। राजधानी भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन सहित 25 से ज्यादा जिलों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने सोमवार (1 जुलाई) को भी प्रदेश के 20 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

30 जून से 3 जुलाई तक भारी बारिश

मौसम विभाग ने आने वाले चार दिनों के लिए भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी दी है:

30 जून (सोमवार)

ग्वालियर, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, सागर, रायसेन, राजगढ़, मंदसौर, नीमच, दमोह, बालाघाट और मंडला सहित 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर में हल्की से मध्यम बारिश का यलो अलर्ट।

1 जुलाई (मंगलवार)

ग्वालियर, मुरैना, निवाड़ी, टीकमगढ़, कटनी, हरदा, बैतूल, नर्मदापुरम और बालाघाट में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट। 30 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश की संभावना।

2 जुलाई (बुधवार)

रतलाम, राजगढ़, सीहोर, रायसेन, पन्ना, कटनी, जबलपुर, मंडला में अति भारी बारिश का अलर्ट। उज्जैन, अशोकनगर, बालाघाट और डिंडोरी सहित कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी।

3 जुलाई (गुरुवार)

ग्वालियर, मंदसौर, शाजापुर, आगर-मालवा, शिवपुरी, टीकमगढ़, दमोह, छतरपुर और पन्ना सहित 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, भोपाल-इंदौर समेत अन्य जिलों में मध्यम बारिश का अनुमान।

6 बड़े सिस्टम एक्टिव

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, फिलहाल एमपी में छह बड़े मानसूनी सिस्टम एक्टिव हैं:

  • बंगाल की खाड़ी में लो-प्रेशर सिस्टम
  • उत्तर अरब सागर में ऊपरी हवा का चक्रवात
  • दक्षिणी उत्तर प्रदेश और हरियाणा में साइक्लोन
  • अरब सागर से बंगाल तक ट्रफ लाइन
  • उत्तर गुजरात से ट्रफ
  • बंगाल के तटवर्ती क्षेत्र में सक्रिय कम दबाव

इन सभी सिस्टम्स के कारण राज्य के पूर्वी, मध्य और उत्तर जिलों में लगातार तेज बारिश हो रही है।

जून में 42% ज्यादा बारिश

इस साल जून में प्रदेश में सामान्य से 42% अधिक बारिश दर्ज की गई है। अभी तक औसतन 124.2 मिमी के मुकाबले 176.6 मिमी बारिश हो चुकी है। रविवार को ग्वालियर में 9 घंटे में 3 इंच से ज्यादा बारिश हुई। भोपाल में सवा इंच, नर्मदापुरम में डेढ़ इंच, रायसेन में पौन इंच बारिश दर्ज की गई।

बाढ़ जैसे हालात, गांवों से संपर्क टूटा

लगातार बारिश के चलते नदियों-नालों का जलस्तर बढ़ गया है। कई जगहों पर सड़कों पर पानी भरने लगा है और गांवों का संपर्क शहरों से कटने लगा है। मौसम विभाग ने चेताया है कि आने वाले 4 से 5 दिनों तक बारिश की यही स्थिति बनी रहेगी, जिससे निचले इलाकों में जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

हालांकि इस बार मानसून एमपी में एक दिन की देरी से पहुंचा, लेकिन असर पूरी तरह देखने को मिल रहा है। 5 दिन में ही प्रदेश के सभी 55 जिलों में मानसून सक्रिय हो गया है।

ये भी पढ़ें- Weather Update : मानसून ने पूरे देश को किया कवर, MP-राजस्थान समेत कई राज्यों में तेज बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट

Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts