MP Weather Update : मानसूनी बारिश का दौर शुरू, अगले 24 घंटों में 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; गर्मी से मिलेगी राहत

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून ने इस साल बेहद तेज रफ्तार से एंट्री ली है। मात्र तीन दिनों में प्रदेश के 54 में से 53 जिलों में बारिश शुरू हो गई है। केवल भिंड जिला ऐसा है जहां गुरुवार को मानसून के पहुंचने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही पूरे प्रदेश में मौसम ने करवट ली है और आंधी, बारिश और गरज-चमक का दौर शुरू हो चुका है।
इन जिलों में तेज बारिश का अलर्ट
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने ग्वालियर-चंबल संभाग के मुरैना, श्योपुर और गुना जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में अगले 24 घंटे के दौरान 2.5 से 4.5 इंच तक पानी गिर सकता है। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, प्रदेश में दो लो-प्रेशर जोन और तीन साइक्लोनिक सकुर्लेशन सिस्टम सक्रिय हैं, जिससे अगले चार दिन भारी से अति भारी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।चार दिनों तक तेज बारिश का अनुमान
19 जून:- श्योपुर, मुरैना, गुना – भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
- भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, जबलपुर सहित सभी जिलों में आंधी और बारिश की संभावना
- रीवा, सीधी, मऊगंज, सिंगरौली – अति भारी बारिश का अलर्ट
- शिवपुरी, अशोकनगर, शहडोल, सतना, पन्ना – भारी बारिश का येलो अलर्ट
- रीवा और सीधी – फिर से अति भारी बारिश की चेतावनी
- सतना, पन्ना, नरसिंहपुर – तेज बारिश का अनुमान
- ग्वालियर, सागर, दमोह, गुना, शिवपुरी, अशोकनगर – अति भारी बारिश संभव
- कटनी, टीकमगढ़, डिंडोरी, जबलपुर – तेज बारिश की संभावना




















