MP Weather Update :22 जिलों में लू का अलर्ट… पारा 44°C के पार; 27 अप्रैल से बारिश के आसार

मध्य प्रदेश में गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। कई शहरों में तापमान 44°C के पार पहुंच गया है और 22 जिलों में लू का अलर्ट जारी है। ग्वालियर-चंबल से लेकर भोपाल-इंदौर तक असर दिख रहा है। राहत की खबर यह है कि 27 अप्रैल से बारिश और गरज-चमक के आसार हैं। जानिए पूरा मौसम अपडेट।
22 जिलों में लू का अलर्ट… पारा 44°C के पार; 27 अप्रैल से बारिश के आसार

भोपाल। मध्य प्रदेश इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। ग्वालियर-चंबल से लेकर मालवा-निमाड़ और राजधानी भोपाल तक सूरज आग उगल रहा है। हालात ऐसे हैं कि कई शहरों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। हालांकि इस तपिश के बीच राहत की उम्मीद भी है, क्योंकि अगले कुछ दिनों में मौसम बदलने वाला है और कुछ हिस्सों में बारिश के आसार बन रहे हैं।

प्रदेश में गर्मी का असर

शनिवार को पूरे प्रदेश में गर्मी बहुत ज्यादा रही और लोग तेज धूप से परेशान रहे। खजुराहो 44.6°C के साथ सबसे गर्म रहा, जबकि रतलाम, दतिया, धार, नौगांव और श्योपुर जैसे शहरों में भी पारा 44°C के आसपास पहुंच गया। बड़े शहरों में भी राहत नहीं है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर जैसे शहरों में तापमान 42 से 43 डिग्री के बीच बना हुआ है। यह तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री ज्यादा है, जो हीटवेव जैसी स्थिति पैदा कर रहा है।

22 जिलों में लू का अलर्ट

मौसम विभाग ने रविवार को ग्वालियर, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, रायसेन, नर्मदापुरम, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, धार और अलीराजपुर में लू का अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में तापमान 42 से 44 डिग्री या उससे अधिक रह सकता है। वहीं भोपाल, इंदौर और उज्जैन जैसे शहरों में भी तेज गर्मी बनी रहेगी।

शनिवार को मंदसौर में तेज गर्मी के बीच हल्की बारिश हुई, जिससे मौसम में थोड़ी राहत आने वाले दिनों में प्रदेश के कुछ हिस्सों में मौसम बदल सकता है और गर्मी से राहत मिल सकती है।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर

अधिकतम (°C)

न्यूनतम (°C)

भोपाल

42.4

25.2

इंदौर

42.2

28.6

ग्वालियर

43.0

26.9

रतलाम

44.5

25.5

खजुराहो

44.6

24.0

जबलपुर

42.6

25.0

दतिया

44.1

26.9

धार

44.1

27.4

गुना

43.3

27.0

नर्मदापुरम

43.4

26.4

उज्जैन

43.0

26.6

सागर

43.1

27.0

रीवा

43.0

25.4

सतना

43.3

27.1

छिंदवाड़ा

41.8

24.5

दमोह

43.6

22.2

मंडला

43.8

23.4

सीधी

43.2

26.6

उमरिया

43.5

25.0

नौगांव

44.0

23.8

बैतूल

41.5

24.0

खरगोन

42.4

23.4

27 अप्रैल से बदलेगा मौसम

भीषण गर्मी के बीच मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। 27 अप्रैल से प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। ग्वालियर, चंबल, जबलपुर और सागर संभाग में इसका ज्यादा असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के ऊपर एक्टिव साइक्लोनिक सर्कुलेशन, ट्रफ लाइन और वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण यह बदलाव होगा।

यह भी पढ़ें: इंदौर में "स्कूल लॉकडाउन": लू के खतरे के बीच 8वीं तक छुट्टी, प्रशासन ने जारी किया सख्त आदेश

अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम

अगले चार दिनों में मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा। 26 अप्रैल को लू का असर रहेगा और तापमान 44 डिग्री तक जा सकता है। 27 अप्रैल को कुछ जिलों में लू के साथ बारिश की शुरुआत होगी। 28 और 29 अप्रैल को गरज-चमक और हल्की बारिश के साथ तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है, लेकिन गर्मी पूरी तरह खत्म नहीं होगी।

MP weather update

स्कूलों पर गर्मी का असर

तेज गर्मी को देखते हुए प्रशासन ने स्कूलों के समय और छुट्टियों में बदलाव किया है। भोपाल में 8वीं तक के सभी स्कूल 30 अप्रैल तक बंद कर दिए गए हैं। इंदौर में भी आंगनवाड़ी और 8वीं तक के स्कूलों में 27 से 30 अप्रैल तक अवकाश घोषित किया गया है। वहीं 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित होंगी। ग्वालियर और उज्जैन में भी छोटे बच्चों की छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं।

बाजार में बढ़ी AC-फ्रिज की डिमांड

गर्मी का असर बाजार पर भी साफ दिख रहा है। भोपाल में एयर कंडीशनर, कूलर और फ्रिज की मांग 20 से 30 प्रतिशत तक बढ़ गई है। दुकानदारों के अनुसार कीमतों में हल्की बढ़ोतरी हुई है, लेकिन नए एनर्जी सेविंग मॉडल ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं।

Breaking News

क्यों बढ़ रही है गर्मी?

मौसम विभाग के अनुसार, अप्रैल और मई साल के सबसे गर्म महीने होते हैं। इस दौरान सूरज की किरणें सीधे धरती पर पड़ती हैं, जिससे तापमान तेजी से बढ़ता है। यही कारण है कि अप्रैल में ही लू जैसी स्थिति बनने लगती है।

गर्मी से बचाव जरूरी

तेज गर्मी को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। दिनभर पर्याप्त पानी पीना चाहिए और दोपहर के समय धूप में निकलने से बचना चाहिए। हल्के और सूती कपड़े पहनना बेहतर रहता है। बच्चों और बुजुर्गों को खास ध्यान रखने की जरूरत है क्योंकि वे जल्दी लू की चपेट में आ सकते हैं।

Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts