Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP Weather Update: लू और बारिश का दोहरा असर, 2 दिन में दस्तक देगा मानसून; आज 20 जिलों में लू का अलर्ट

Follow on Google News
MP Weather Update: लू और बारिश का दोहरा असर, 2 दिन में दस्तक देगा मानसून; आज 20 जिलों में लू का अलर्ट
भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। एक ओर जहां गर्म हवाओं से लोग बेहाल हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ जिलों में बारिश और आंधी ने दस्तक दे दी है। इसी बीच मौसम वैज्ञानिक ने  राहत भरी खबर दी है कि मानसून अब सिर्फ 2-3 दिन दूर है और 15-16 जून तक एमपी में एंट्री कर सकता है।

इन 20 जिलों में लू का अलर्ट

मौसम वैज्ञानिक ने ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर समेत 20 जिलों में लू का अलर्गाट जारी किया है। कई जगहों पर तापमान 45°C के करीब पहुंच चुका है। मौसम विभाग ने लू को लेकर चेतावनी जारी की है। ऐसे में अगले 48 घंटे सावधानी बरतना जरूरी है। बिना आवश्यकता घर से बाहर न निकलें। अगर बाहर जाना जरूरी हो, तो सिर को कपड़े या टोपी से ढकें, धूप से बचने वाले चश्मे लगाएं और पानी की बोतल हमेशा साथ रखें। हल्के, सूती कपड़े पहनें और शरीर को हाइड्रेटेड रखें ।

इन जिलों में बारिश की संभावना

रतलाम, झाबुआ और अलीराजपुर जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पिछले दिनों शुक्रवार को गुना, खंडवा और शिवपुरी में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, जिससे कई इलाकों में पेड़ गिर गए और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।

मौसम वैज्ञानिक का पूर्वानुमान

इस बार मानसून पूरे देश में समय से 8 दिन पहले पहुंच गया है। अब यह तेजी से मध्य प्रदेश की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान हैं कि मानसून की एंट्री 15-16 जून तक हो सकती हैं जो लोगों को भीषण गर्मी और लू से राहत प्रदान करेगा।

प्री-मानसून ने लोगों को दी राहत

गर्मी का प्रकोप अभी बरकरार है, लेकिन प्री-मानसून ने लोगों को राहत दी है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मानसून 15-16 जून तक एमपी में दस्तक दे सकता हैं, जिसके बाद बारिश का सिलसिला शुरू होगा।

पिछले 24 घंटों में प्रमुख शहरों का तापमान

पिछले 24 घंटों में मध्य प्रदेश के कई प्रमुख शहरों में तापमान ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। खजुराहो में पारा 45°C तक पहुंच गया, वहीं ग्वालियर 44.5°C, नर्मदापुरम 44.4°C और नौगांव 44°C रहा। भोपाल, इंदौर और जबलपुर में भी तापमान 38°C से 42°C के बीच दर्ज किया गया है। ये भी पढ़ें- Dindori News : घर में फंदे पर लटके मिले मां और दो बच्चे, अंदर से बंद था दरवाजा; जांच में जुटी पुलिस
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts