MP Weather Update :प्रदेश में नवंबर की ठंड का कहर, इंदौर-भोपाल में टूटे रिकॉर्ड; कोहरे का बढ़ा असर

Follow on Google News
प्रदेश में नवंबर की ठंड का कहर, इंदौर-भोपाल में टूटे रिकॉर्ड; कोहरे का बढ़ा असर
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। मध्य प्रदेश के कई शहरों में नवंबर की शुरुआत से ही कड़ाके की ठंड का असर देखने को मिल रहा है। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और मौसम के बदलते पैटर्न की वजह से प्रदेश के मैदानी इलाकों में भी पारा लगातार गिर रहा है। इंदौर में इस बार नवंबर की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई, जो पिछले 25 साल का रिकॉर्ड तोड़ने वाली है।

    इंदौर और भोपाल में रिकॉर्ड ठंड

    मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार-शनिवार की रात इंदौर में न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह नवंबर में पिछले 25 साल का सबसे कम तापमान है। इंदौर का कुल रिकॉर्ड 1938 में बना था, जब न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री पर पहुंचा था।

    राजधानी भोपाल में भी ठंड का असर दिखाई दिया, जहां पारा 11 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। ग्वालियर में 11.3, उज्जैन में 10.4 और जबलपुर में 12.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

    राजगढ़ और रीवा सबसे ठंडे जिले

    राजगढ़ जिले ने लगातार दूसरी रात प्रदेश में सबसे कम तापमान दर्ज किया। यहां पारा रात में 9 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। वहीं रीवा में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि, इस बार ठंड की दस्तक नवंबर के पहले सप्ताह से ही महसूस होने लगी है, जबकि आमतौर पर यह असर नवंबर के दूसरे पखवाड़े से दिखता है।

    झाबुआ में बदला स्कूलों का समय

    तीव्र ठंड की वजह से झाबुआ जिले में प्रशासन ने स्कूलों का समय बदल दिया है। नर्सरी से कक्षा 3 तक की कक्षाएं सुबह 9 बजे से पहले और कक्षा 4 से कक्षा 12 तक की कक्षाएं सुबह 8 बजे से पहले नहीं लगेंगी। यह बदलाव पूरे जिले के शैक्षणिक संस्थानों पर लागू होगा।

    कोहरे का भी बढ़ेगा असर

    मौसम विभाग के अनुसार, ठंड के साथ-साथ कोहरे का असर भी बढ़ेगा। फिलहाल देर रात और सुबह के समय ठंड अधिक महसूस हो रही है। मंडला में विजिबिलिटी केवल 1-2 किलोमीटर रह गई है। जबलपुर, रीवा और सतना में यह 2-4 किलोमीटर के बीच रही।

    इस बार सामान्य से ज्यादा गिर रहा पारा

    मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी और हरियाणा के आसपास दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव हैं। अगले 5 दिनों तक प्रदेश में मौसम साफ रहने के साथ न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री की गिरावट हो सकती है।

    बड़े शहरों का ताजा तापमान:

    शहर

    अधिकतम तापमान

    न्यूनतम तापमान

    भोपाल

    28.8°C

    11°C

    इंदौर

    28.1°C

    10.3°C

    ग्वालियर

    26.7°C

    11.3°C

    उज्जैन

    29°C

    10.4°C

    जबलपुर

    27.8°C

    12.2°C

    दतिया

    27°C

    11.1°C

    राजगढ़

    27°C

    9°C

    मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि, इस बार मौसम के पैटर्न में बदलाव, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और दक्षिण-पश्चिम से उत्तर-पूर्वी दिशा में हवा के बदलाव ने ठंड को तेज कर दिया है। नवंबर के पूरे महीने में ठंड का असर बढ़ा रहेगा और कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना भी है।

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts