इंदौर के मौसम में बदलाव:- रात का तापमान 7.6 डिग्री के लगभग दर्ज

इंदौर के मौसम में बदलाव:- रात का तापमान 7.6 डिग्री के  लगभग दर्ज
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर। मौसम के मिजाज में आए बदलाव के साथ ही शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी बीती रात मौसम की सबसे सर्द रात रही। मौसम विभाग के अनुसार बीती रात का तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 8 डिग्री सेल्सियस कम रहा। बताया जाता है कि सर्दी से करीब बीस वर्ष का रिकार्ड टूट गया है। जब कि दिन का तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम विभाग के मुताबिक सर्द हवाएं चलने से मौसम में ठंडक बढऩा शुरु हो गई है। इसी तरह आने वाले दिनो में सर्दी के तेवर और तीखे हो सकते है।

    ठंड के तेवर जिस तरह से बने हुए हैं, उस हिसाब से इसी महीने कोल्ड डे की स्थिति बन सकती है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के बाद उत्तरी हवा वहां से ठंडक ला रही है। सीजन में पहली बार सुबह 10 बजे तक भी ठंड महसूस हो रही थी। अच्छी बात यह है कि अगले 8-10 दिन भी ठंड किसी तरह से प्रभावित नहीं होने वाली। मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। प्रदेश में इंदौर दूसरा सबसे ठंडा शहर रहा। राजगढ़ में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया, जो देश के 10वें सबसे ठंडे शहर के रूप में रिकॉर्ड हुआ।

    Hemant Nagle
    By Hemant Nagle

    हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

    Latest Posts