Raj Nidimoru :डायरेक्टर राज निदिमोरु को गले लगाते दिखीं सामंथा, क्या रिश्ते पर लगी मुहर?

एक्ट्रेस सामंथा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने इस साल लिए गए बोल्ड डिसीजन और अपने एक्सपीरियंस के बारे में बात की, लेकिन इस पोस्ट में सबसे ज्यादा चर्चा उनकी एक तस्वीर को लेकर हुई, जिसमें वे डायरेक्टर राज निदिमोरु के साथ नजर आईं। जिससे उनके रिश्तों को लेकर अटकलें तेज़ हो गई हैं। क्या यह सिर्फ दोस्ती है या दोनों के बीच कुछ और पक रहा है, जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर।
डायरेक्टर राज निदिमोरु को गले लगाते दिखीं सामंथा, क्या रिश्ते पर लगी मुहर?
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एंटरटेनमेंट डेस्क। एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर फिल्ममेकर राज निदिमोरु के साथ अपनी एक बेहद करीबी तस्वीर साझा की है। जिसने एक बार फिर दोनों के रिश्ते की अफवाहों को हवा दे दी है। यह तस्वीर सामंथा के परफ्यूम ब्रांड लॉन्च इवेंट की है जिसे उन्होंने अपनी छोटी-छोटी जीत का जश्न बताते हुए एक मोटिवेशन कैप्शन के साथ पोस्ट किया।

    क्या है तस्वीर में?

    बता दें कि, सामंथा ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर कीं जिसमें आठवीं तस्वीर ने सबका ध्यान खींचा। इस फोटो में वह ब्लैक लेस ड्रेस में राज निदिमोरु को मजबूती से गले लगाते हुए नजर आ रही हैं। दोनों के चेहरे पर खुशी और बड़ी स्माइल है। राज का एक हाथ सामंथा की कमर पर है जिससे उनकी बॉन्डिंग साफ दिख रही है।

    सामंथा ने कैप्शन में क्या लिखा?

    तस्वीरें शेयर करते हुए सामंथा ने अपनी पिछले डेढ़ साल की यात्रा का जिक्र किया। उन्होंने लिखा, "दोस्तों और परिवार से घिरी हुई हूं। पिछले डेढ़ साल में मैंने अपने करियर के कुछ सबसे हिम्मत भरे कदम उठाए हैं। मैंने रिस्क लिए, अपनी इंट्यूशन पर भरोसा किया और चीजें सीखते हुए आगे बढ़ी। आज मैं इन छोटी-छोटी जीतों को सेलिब्रेट कर रही हूं। मैं बहुत आभारी हूं कि मैं इतने ईमानदार और मेहनती लोगों के साथ काम कर रही हूं। भरोसा है, यह तो बस शुरुआत है।

    Uploaded media

     फैंस के बीच मची हलचल

    सामंथा की यह रोमांटिक तस्वीर देखते ही सोशल मीडिया पर फैंस ने कमेंट्स की बौछार कर दी। कई यूजर्स ने सीधे पूछा कि क्या यह उनके रिश्ते का ऑफिशियल ऐलान है। हालांकि, दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

    गौरतलब है कि सामंथा और राज ने वेब सीरीज द फैमिली मैन 2 और सिटाडेल हनी बनी में साथ काम किया है। जिसके बाद से ही उनके बीच अच्छी बॉन्डिंग बनी हुई है।

    Uploaded media
    People's Reporter
    By People's Reporter

    Latest Posts