MP Weather Update :प्रदेश में ठंड और कोहरे का कहर, 50 मीटर तक सिमटी विजिबिलिटी; पचमढ़ी रहा सबसे ठंडा

मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड के साथ घना कोहरा छाया हुआ है। दतिया और रीवा में विजिबिलिटी घटकर सिर्फ 50 मीटर रह गई, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ। पचमढ़ी प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका रहा, जबकि भोपाल और इंदौर में न्यूनतम तापमान (MP Weather Update) समान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक ठंड और कोहरे का असर बने रहने की चेतावनी दी है।
Follow on Google News
प्रदेश में ठंड और कोहरे का कहर, 50 मीटर तक सिमटी विजिबिलिटी; पचमढ़ी रहा सबसे ठंडा
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम (MP Weather Update) ने एक बार फिर लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सोमवार सुबह प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे सड़क और रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। दतिया और रीवा जैसे इलाकों में विजिबिलिटी घटकर सिर्फ 50 मीटर रह गई। वहीं तापमान में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे शीतलहर का असर तेज हो गया है।

    50 मीटर तक गिरी विजिबिलिटी

    सुबह के समय दतिया और रीवा में हालात सबसे ज्यादा खराब रहे, जहां 50 मीटर के बाद कुछ भी साफ नजर नहीं आ रहा था। ग्वालियर, जबलपुर, खजुराहो और सतना में दृश्यता 50 से 200 मीटर के बीच दर्ज की गई। उमरिया में विजिबिलिटी 500 से 1000 मीटर रही, जबकि भोपाल और मंडला में यह 1 से 2 किलोमीटर तक सीमित रही।

    घने कोहरे का असर रेल यातायात पर भी पड़ा है। दिल्ली से आने-जाने वाली कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।

    पचमढ़ी रहा सबसे ठंडा

    प्रदेश के कई शहरों में रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की गई है। जबलपुर में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा। भोपाल और इंदौर में पारा 8.8 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश का इकलौता हिल स्टेशन पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

    रीवा में 5.6 डिग्री, राजगढ़ और खजुराहो में 7 डिग्री, मलाजखंड में 7.4 डिग्री और नौगांव में 7.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

    प्रमुख शहरों का तापमान (°C)

    शहर

    अधिकतम

    न्यूनतम

    भोपाल

    25.6

    8.8

    इंदौर

    26.2

    8.8

    ग्वालियर

    18.2

    11.3

    जबलपुर

    25.3

    9.0

    रीवा

    17.0

    5.6

    खजुराहो

    16.0

    7.0

    पचमढ़ी

    27.6

    4.6

    सतना

    16.9

    8.0

    नौगांव

    18.0

    7.6

    मौसम विभाग की चेतावनी और एडवाइजरी

    मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक सुबह और रात के समय कोहरा और ठंड का असर बना रह सकता है। वाहन चालकों को खास सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

    • अनावश्यक यात्रा से बचें।
    • फॉग लैंप और लो बीम हेडलाइट का इस्तेमाल करें।
    • धीमी गति से वाहन चलाएं।

    यह भी पढ़ें: शादी की सनक में युवती का अपहरण: देवास से चित्तौड़गढ़ तक बंधक बनाकर की मारपीट

    स्वास्थ्य और कृषि को लेकर खास सलाह

    स्वास्थ्य:

    तेज ठंड में सिर, गर्दन और हाथ-पैर अच्छी तरह ढंके रखें। सर्दी, खांसी या सांस लेने में दिक्कत होने पर डॉक्टर से संपर्क करें। विटामिन-C युक्त फल-सब्जियां खाने की सलाह दी गई है।

    कृषि:

    लंबे समय तक कोहरे से फसलों में नमी बढ़ सकती है। टमाटर, मिर्च, फूलगोभी और सरसों की फसल पर विशेष निगरानी रखने की जरूरत है। पशु शालाओं में उचित वेंटिलेशन बनाए रखें।

    नवंबर-दिसंबर में रिकॉर्ड तोड़ ठंड

    मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, इस बार नवंबर के बाद दिसंबर में भी ठंड रिकॉर्ड तोड़ रही है। भोपाल में नवंबर में लगातार 15 दिन शीतलहर चली, जो 1931 के बाद सबसे लंबा दौर रहा। विशेषज्ञों के अनुसार, दिसंबर और जनवरी में उत्तर भारत से आने वाली सर्द हवाएं और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस ठंड को और बढ़ा सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: MP News : भोपाल के रिवेरा टाउन में पल्टी Venue कार, रिपोर्ट दर्ज कराने कोई नहीं पहुंचा थाने !

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts