Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Power Cut Alert :भोपाल के 40 इलाकों में कल बिजली कटौती, 6 घंटे तक प्रभावित रहेगी सप्लाई

भोपाल के करीब 40 इलाकों में बुधवार को बिजली कंपनी के मेंटेनेंस कार्य के कारण 1 से 6 घंटे तक बिजली कटौती होगी। एमपी नगर जोन-2, सलैया, सनखेड़ी, विजय नगर, पटेल नगर, बैरागढ़ समेत कई क्षेत्रों में अलग-अलग समय पर सप्लाई प्रभावित रहेगी। बिजली से जुड़े जरूरी काम पहले ही निपटा लेने की सलाह दी गई है।
भोपाल के 40 इलाकों में कल बिजली कटौती, 6 घंटे तक प्रभावित रहेगी सप्लाई
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल के करीब 40 इलाकों में बुधवार को बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी द्वारा रखरखाव (मेंटेनेंस) कार्य किए जाने के कारण इन क्षेत्रों में 1 से 6 घंटे तक बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। ऐसे में लोगों को सलाह दी गई है कि बिजली से जुड़े जरूरी काम पहले ही निपटा लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।

    इन इलाकों में सुबह होगी बिजली कटौती

    सुबह 8:30 बजे से 11 बजे तक अंबर कॉम्पलेक्स, एमपी नगर जोन-2 और आसपास के क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। वहीं सुबह 9 बजे से 10 बजे तक निर्मला देवी गेट, आम्र विहार, सीएचसी कोलार, डीके हनी होम्स, वरुण नगर, स्वागत बंगला और आसपास के इलाकों में बिजली बंद रहेगी।

    दोपहर तक कई कॉलोनियों में रहेगा असर

    सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक मालीखेड़ी, शबरी नगर, पिपलिया बाज खां, विजय नगर, पटेल नगर, विजय मार्केट, बिहारी बस्ती, लीलाधर कॉलोनी, समता नगर, कल्याण नगर और आरबीआई कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली कटौती होगी। इसी समय इंद्रा नगर, बहेटा गांव और बैरागढ़ के एच, जी और एफ वार्ड में भी बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।

    ये भी पढ़ें: भोपाल : बड़ा तालाब का सीमांकन फिर से शुरू; सैर सपाटा-स्विमिंग पूल भी दायरे में, भदभदा के सेवनियां गोंड पहुंची टीम 

    कुछ इलाकों में सीमित समय के लिए कटौती

    सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक भीम नगर, ओम नगर, वल्लभ नगर और आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी। सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक भैरोपुर, अंबिका गृह निर्माण कॉलोनी, भोजपुर तिराहा और आसपास के क्षेत्रों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।

    शाम को भी कुछ क्षेत्रों में बंद रहेगी बिजली

    शाम 4 बजे से 4:30 बजे तक बीडीए कॉलोनी ई-सेक्टर, सलैया, सनखेड़ी, स्टेट बैंक क्षेत्र, चिनार कॉलोनी, पृथ्वी कोर्टयार्ड, लिबर्टी कॉलोनी, समरधा और आसपास के इलाकों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती जरूरी मेंटेनेंस कार्य के चलते की जा रही है। ऐसे में लोगों से अपील की गई है कि वे पहले से तैयारी कर लें।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts