Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Harmful Beauty Products :प्लास्टिक कंघी से लेकर मेकअप वाइप्स तक, रोज इस्तेमाल की ये चीजें बन सकती हैं नुकसान की वजह

खूबसूरत दिखने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले कुछ ब्यूटी प्रोडक्ट स्किन और बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। डर्मेटोलॉजिस्ट के मुताबिक प्लास्टिक कंघी, नोज स्ट्रिप्स, मेकअप वाइप्स और लूफा का ज्यादा इस्तेमाल त्वचा और बालों के लिए हानिकारक हो सकता है। जानिए इनकी जगह कौन से सुरक्षित और बेहतर विकल्प इस्तेमाल किए जा सकते हैं।
प्लास्टिक कंघी से लेकर मेकअप वाइप्स तक, रोज इस्तेमाल की ये चीजें बन सकती हैं नुकसान की वजह
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    हर कोई चाहता है कि उसकी त्वचा और बाल स्वस्थ के साथ खूबसूरत दिखें। इसके लिए लोग बाजार में मिलने वाले कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, सभी प्रोडक्ट्स त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद हों, यह जरूरी नहीं है। कुछ चीजें लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर नुकसान भी पहुंचा सकती हैं। डर्मेटोलॉजिस्ट की मानें तो रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाले कुछ ब्यूटी प्रोडक्ट्स से बचना बेहतर है। साथ ही उन्होंने इनके सुरक्षित विकल्प भी सुझाए हैं।

    प्लास्टिक की कंघी से हो सकता है बालों को नुकसान

    प्लास्टिक की कंघी बालों में स्टैटिक यानी रगड़ पैदा करती है, जिससे बाल रूखे और कमजोर हो सकते हैं। इससे बाल टूटने की संभावना भी बढ़ जाती है। इसके अलावा कंघी के नुकीले किनारे स्कैल्प को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में विशेषज्ञ लकड़ी या कार्बन से बनी चौड़े दांतों वाली कंघी इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं।

    नोज स्ट्रिप्स से स्किन हो सकती है ड्राई

    नोज स्ट्रिप्स का इस्तेमाल आमतौर पर ब्लैकहेड्स हटाने के लिए किया जाता है, लेकिन यह त्वचा के प्राकृतिक तेल को भी सोख लेती हैं। इससे स्किन रूखी और संवेदनशील हो सकती है। विशेषज्ञों के मुताबिक इसकी जगह सैलिसिलिक एसिड वाला फेस वॉश या क्ले मास्क का इस्तेमाल बेहतर विकल्प हो सकता है।

    ये भी पढ़ें: नाखून खोलते हैं आपके राज! क्या सच में किस्मत के लाडले होते हैं ऐसे लोग?

    मेकअप वाइप्स से बढ़ सकती है स्किन इरिटेशन

    मेकअप वाइप्स दिखने में आसान और सुविधाजनक लगते हैं, लेकिन इनमें अक्सर अल्कोहल और खुशबू जैसे तत्व होते हैं जो त्वचा को ड्राई और इरिटेट कर सकते हैं। इसके अलावा ये त्वचा के पोर्स को पूरी तरह साफ भी नहीं कर पाते। डर्मेटोलॉजिस्ट इसके बजाय डबल क्लींजिंग या माइसेलर वॉटर का उपयोग करने की सलाह देते हैं।

    लूफा से इंफेक्शन का खतरा

    लूफा को कई लोग स्किन एक्सफोलिएशन के लिए इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इसमें बैक्टीरिया और डेड स्किन जमा हो सकती है। इससे पिंपल्स और त्वचा में संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा यह त्वचा की ऊपरी परत को भी नुकसान पहुंचा सकता है। विशेषज्ञ इसके स्थान पर सॉफ्ट तौलिया, वॉश क्लॉथ या हल्के केमिकल एक्सफोलिएटर का इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts