Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मिडिल ईस्ट तनाव :शारजाह-इंदौर फ्लाइट फिर कैंसिल, मध्य प्रदेश के यात्रियों की बढ़ी परेशानी

शारजाह-इंदौर फ्लाइट के 22 मार्च तक रद्द होने से यूएई में फंसे मध्य प्रदेश के यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। महंगी वैकल्पिक उड़ानों और अनिश्चितता के कारण यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं इंदौर एयरपोर्ट पर भी अन्य उड़ानों के रद्द होने से यात्रियों की चिंता बढ़ गई है।
शारजाह-इंदौर फ्लाइट फिर कैंसिल, मध्य प्रदेश के यात्रियों की बढ़ी परेशानी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर अब भारत के यात्रियों पर भी साफ दिखाई देने लगा है। शारजाह और इंदौर के बीच चलने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट एक बार फिर रद्द कर दी गई है। इसी के साथ एयरलाइन ने इस रूट की उड़ानों को 22 मार्च तक के लिए कैंसिल कर दिया है।

    22 मार्च तक फ्लाइट रद्द, यात्री परेशान

    एयर इंडिया ने अपनी वेबसाइट से शारजाह-इंदौर-शारजाह रूट की उड़ानों को अस्थायी रूप से हटा दिया है। शुरुआत में एयरलाइन ने कहा था कि-शारजाह एयरपोर्ट के बंद होने के कारण उड़ानें रोकी गई हैं। हालांकि अब एयरपोर्ट से अन्य उड़ानों का संचालन फिर शुरू हो चुका है, लेकिन इंदौर के लिए फ्लाइट अब तक शुरू नहीं की गई है। एयरलाइन के इस फैसले से यात्रियों में असमंजस की स्थिति बन गई है। कई लोग उम्मीद कर रहे थे कि जल्द ही सेवा बहाल हो जाएगी, लेकिन फिलहाल 22 मार्च तक की सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।

    ये भी पढ़ें: LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम : राजौरी में एक आतंकी ढेर, दूसरे की तलाश जारी

    टिकट के दाम में भारी उछाल

    फ्लाइट रद्द होने के कारण यात्रियों को अब दुबई या अन्य शहरों के रास्ते भारत लौटना पड़ रहा है। पहले जहां शारजाह से इंदौर की टिकट 12 से 15 हजार रुपये के बीच मिल जाती थी, वहीं अब वैकल्पिक उड़ानों की कीमत 80 हजार से 1 लाख रुपये तक पहुंच गई है। अचानक बढ़े किराए ने यात्रियों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। कई लोग यूएई में ही रुकने को मजबूर हैं, क्योंकि महंगी टिकट खरीदना उनके लिए संभव नहीं है।

    इंदौर एयरपोर्ट पर भी उड़ानें रद्द

    इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट पर भी यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्टार एयर ने मुंबई और गोंदिया के लिए संचालित अपनी चार उड़ानों को अचानक रद्द कर दिया। दरअसल स्टार एयर ने 15 जनवरी से इंदौर-मुंबई-गोंदिया रूट पर उड़ान सेवा शुरू की थी, लेकिन अचानक उड़ानें निरस्त होने से कई यात्री एयरपोर्ट पर ही फंस गए।

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    Latest Posts