Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम :राजौरी में एक आतंकी ढेर, दूसरे की तलाश जारी

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में एलओसी के पास घुसपैठ की कोशिश को भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया। सेना की कार्रवाई में एक पाकिस्तान समर्थित आतंकी मारा गया, जबकि दूसरे की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और सेना कड़ी निगरानी कर रही है।
राजौरी में एक आतंकी ढेर, दूसरे की तलाश जारी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    जम्मू-कश्मीर के राजोरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास घुसपैठ की कोशिश को भारतीय सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया। इस कार्रवाई में एक पाकिस्तान समर्थित आतंकी मारा गया, जबकि दूसरे आतंकी की तलाश के लिए इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

    खुफिया इनपुट के बाद सेना ने शुरू किया ऑपरेशन

    अधिकारियों के मुताबिक खुफिया एजेंसियों से मिले विश्वसनीय इनपुट के आधार पर मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे नौशेरा के झांगर इलाके में एलओसी के पास दो संदिग्ध आतंकियों की गतिविधि देखी गई। सूचना मिलते ही सतर्क सैनिकों ने तुरंत इलाके की घेराबंदी कर ऑपरेशन शुरू किया।

    Twitter Post

    सेना की त्वरित कार्रवाई में एक आतंकी मारा गया

    भारतीय सेना की व्हाइट नाइट कोर के जवानों ने तेजी और सटीकता के साथ कार्रवाई करते हुए घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। मुठभेड़ के दौरान एक आतंकी मारा गया, जिससे एलओसी पार से घुसपैठ की कोशिश विफल हो गई।

    ये भी पढ़ें: इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्स ने इस्तीफा दिया, फिलहाल MD राहुल भाटिया संभालेंगे जिम्मेदारी

    इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

    घटना के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके में व्यापक तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। दूसरे आतंकी की तलाश के लिए सेना ने निगरानी बढ़ा दी है। जमीनी गश्त के साथ-साथ हवाई निगरानी के जरिए भी पूरे सेक्टर पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

    किश्तवाड़ में 326 दिन के ऑपरेशन में मारे गए थे 7 आतंकी

    इससे पहले 23 फरवरी को भारतीय सेना की व्हाइट नाइट कोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सात आतंकियों की तस्वीरें साझा की थीं। सेना ने बताया था कि 326 दिन तक चले ऑपरेशन के बाद किश्तवाड़ में सक्रिय आतंकी नेटवर्क का सफाया कर दिया गया। पोस्ट के अनुसार, मारे गए आतंकियों में जैश-ए-मोहम्मद का कमांडर सैफुल्लाह भी शामिल था, जो किश्तवाड़ में आतंक गतिविधियों का प्रमुख सरगना माना जाता था।

    इस ऑपरेशन में भारतीय सेना के साथ जम्मू-कश्मीर पुलिस, सीआरपीएफ और खुफिया एजेंसियों ने भी अहम भूमिका निभाई थी।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts