Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP Weather Update : मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड, हवा ने बदला रुख, जानें मौसम का हाल

Follow on Google News
MP Weather Update : मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड, हवा ने बदला रुख, जानें मौसम का हाल
भोपाल। अरब सागर से आ रही नमी के साथ ही हवाएं उत्तरी होने के कारण मध्य प्रदेश में अनेक स्थानों पर कड़ाके की ठंड पड़ रही है। गुरुवार सुबह कई जिलों में घना कोहरा और कड़ाके की सर्दी रही। वहीं अगले 24 घंटों के दौरान कई स्थानों पर मध्यम से घना कोहरे का अनुमान है। मध्य प्रदेश में चंबल और ग्वालियर संभाग में आने वाले अनेक स्थानों पर ठिठुरन के साथ ही कोहरे का सिलसिला कई दिनों से जारी है। राज्य में दतिया सबसे ठंडा रहा। राजधानी भोपाल में आज मौसम का मिजाज शुष्क रहा। हल्की धूप के खिलाने से ठंड से राहत महसूस किया गया।

दतिया रहा सबसे ठंडा

मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान दतिया में पारा 05 डिग्री से ज्यादा लुढ़क गया। प्रदेश में दतिया सबसे ठंडा रहा। भोपाल में पारा लुढ़क कर 10 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हिल स्टेशन पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

कई जिलों में चली शीतलहर

भोपाल में गुरुवार को मध्यम कोहरा छाया रहा और द्दश्यता 200 से 500 मीटर के आसपास दर्ज की गई। कई जिलों में शीतलहर भी चली। वर्तमान में हवाओं का रुख उत्तरी एवं उत्तर-पूर्वी बना हुआ है। प्रदेश में भी दिन के साथ-साथ रात का पारा भी लुढ़कने लगा है। वातावरण में नमी का प्रभाव अधिक रहने के कारण प्रदेश के अधिकतर शहरों में सुबह के समय कोहरा बरकरार है। साथ ही कहीं-कहीं बादल भी छाए हुए हैं।

फिर बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, 13-14 जनवरी के बाद तापमान में मामूली बढ़त देखने को मिल सकती है। आंध्र प्रदेश और उससे लगे छत्तीसगढ़ पर एक प्रति चक्रवात बना हुआ है। अगले 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम का मिजाज शुष्क बना रह सकता है।

कोहरा के आसार

राज्य के उज्जैन जिले में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम कोहरा देखने का मिल सकता है। वहीं राजधानी भोपाल सहित सतना, सागर और चंबल संभाग के जिले के अलावा जबलपुर, इंदौर, रतलाम, शिवपुरी, ग्वालियर और दतिया जिले में मध्यम से घना कोहरा देखा जा सकता है। अगले 24 घंटों के दौरान मौसम के शुष्क रहने के साथ ही कोहरा के आसार हैं। मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts