Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP Weather Update :दिन में तपिश, रात में ठिठुरन… क्या आने वाले दिनों में बढ़ेगी ठंड?

मध्य प्रदेश में फरवरी के महीने में मौसम ने अलग ही मिजाज दिखाना शुरू कर दिया है। दिन में तेज धूप और गर्मी का एहसास हो रहा, के समय ठंड अभी भी बरकरार है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर समेत कई शहरों में बादल और हल्का कोहरा रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3-4 दिन ठंड का असर जारी रहेगा, लेकिन बारिश का कोई अलर्ट नहीं है।
Follow on Google News
दिन में तपिश, रात में ठिठुरन… क्या आने वाले दिनों में बढ़ेगी ठंड?
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। फरवरी का महीना मध्य प्रदेश में इस बार अपने अलग ही रंग दिखा रहा है। जैसे-जैसे महीना आगे बढ़ रहा है, मौसम अलग ही मिजाज दिखा रहा है। दिन के समय तेज धूप और गर्मी का एहसास होने लगा है, जबकि देर रात और सुबह ठंड का असर बरकरार है। राजधानी भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और अन्य बड़े शहरों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा रहा है।

    मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बादलों और हल्के कोहरे की संभावना जताई है। हालांकि फिलहाल प्रदेश के लिए कोई बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) और ट्रफ सिस्टम के असर से कई शहरों में बादल छाए रह सकते हैं। जिससे दिन और रात का तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

    दिन में गर्मी... रात में ठंड

    मध्यप्रदेश में फरवरी के इस दूसरे हफ्ते में मौसम का दोहरा मिजाज साफ देखने को मिल रहा है। दिन के समय तेज धूप और बढ़ते तापमान से गर्मी का एहसास बढ़ गया है। वहीं रात और सुबह का मौसम ठंडा बना हुआ है। राजधानी भोपाल और इंदौर में दिन का अधिकतम तापमान लगभग 30.2°C और 30.3°C दर्ज किया गया, जबकि रात का न्यूनतम तापमान 13.4°C और 15.9°C के आसपास रहा।

    ग्वालियर में दिन का अधिकतम तापमान 29.4°C और न्यूनतम 13.6°C दर्ज हुआ। उज्जैन में अधिकतम तापमान 31°C और न्यूनतम 15.5°C रहा। इससे पता चलता है कि, दिन और रात के बीच तापमान का फर्क अब भी काफी है, जिससे मौसम का दोहरा स्वरूप बना हुआ है।

    पश्चिमी विक्षोभ और ट्रफ सिस्टम का असर

    मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय दो पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbances) और ट्रफ सिस्टम के कारण प्रदेश के कुछ हिस्सों में बादल छाए रह सकते हैं। फिलहाल बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है, लेकिन आने वाले दिनों में बादल बनाए रह सकते हैं।

    मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, वर्तमान में सिस्टम के असर से कई शहरों में बादल बने हुए हैं। अगले 3-4 दिन तक ठंड का दौर जारी रहेगा। खासकर देर रात और सुबह ठंड अधिक महसूस होगी। दिन और रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी का ट्रेंड देखा जा सकता है, लेकिन सर्दी बहुत तेज नहीं होगी।

    तापमान की विस्तृत जानकारी

    मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश के विभिन्न शहरों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान इस प्रकार दर्ज किया गया है-

    शहर

    अधिकतम (°C)

    न्यूनतम (°C)

    भोपाल

    30.2

    13.4

    इंदौर

    30.3

    15.9

    ग्वालियर

    29.4

    13.6

    उज्जैन

    31.0

    15.5

    शहडोल (कल्याणपुर)

    -

    4.3

    पचमढ़ी

    25.4

    8.2

    कटनी (करौंदी)

    -

    8.4

    अमरकंटक

    -

    9.1

    खजुराहो

    29.8

    8.6

    विशेष रूप से पहाड़ी और दूरदराज इलाकों में न्यूनतम तापमान 5°C से 10°C के बीच रहा, जबकि बड़े शहरों में रात का तापमान 13°C के ऊपर दर्ज किया गया। शहडोल के कल्याणपुर में मंगलवार-बुधवार की रात तापमान 4.3°C तक गिर गया। पचमढ़ी में न्यूनतम 8.2°C, कटनी में 8.4°C, अमरकंटक और मंदसौर में 9.1°C, खजुराहो में 8.6°C दर्ज किया गया।

    आने वाले 2-3 दिन का मौसम पूर्वानुमान

    13 फरवरी (शुक्रवार):

    कुछ जिलों में हल्का कोहरा रहेगा। दिन में बादल छा सकते हैं। फिलहाल बारिश का कोई अलर्ट नहीं है।

    14 फरवरी (शनिवार):

    कुछ जिलों में हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना है। इस दिन भी बारिश का अलर्ट नहीं है।

    मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि, अगले कुछ दिनों में पश्चिमी विक्षोभ और ट्रफ सिस्टम का असर देखने को मिलेगा। इससे तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव संभव है।

    सर्दी और गर्मी का ट्रेंड

    मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, राजधानी भोपाल में फरवरी 2026 में दिन का तापमान 30°C के पार दर्ज किया गया है, जिससे दोपहर के समय गर्मी का एहसास बढ़ गया है। पिछले सात साल के रिकॉर्ड के अनुसार, इस अवधि में चार बार दिन का अधिकतम तापमान 35°C से ऊपर गया, जबकि रात का तापमान 10°C से नीचे भी दर्ज किया गया।

    विशेषज्ञों का मानना है कि, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश के बाद सिस्टम के गुजरने के साथ मौसम में बदलाव आएगा। आने वाले दिनों में तापमान में हल्का गिरावट का दौर भी देखने को मिल सकता है, लेकिन सर्दी बहुत तेज नहीं होगी।

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    Latest Posts