MP Weather Update :प्रदेश में रिकॉर्ड तोड़ ठंड! भोपाल में 5-इंदौर में 7.2 डिग्री रहा तापमान

मध्य प्रदेश में रिकॉर्ड तोड़ ठंड ने बच्चों और पेरेंट्स की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। भोपाल, इंदौर, राजगढ़ और अन्य जिलों में न्यूनतम तापमान 5-7 डिग्री तक गिरा। कई जिलों में स्कूल टाइमिंग नहीं बदली, जिससे छोटे बच्चों को ठंड में स्कूल जाना पड़ रहा है और स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है।
Follow on Google News
प्रदेश में रिकॉर्ड तोड़ ठंड!  भोपाल में 5-इंदौर में 7.2 डिग्री रहा तापमान
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। मध्य प्रदेश में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रविवार की रात भोपाल में नवंबर की सबसे सर्द रात रही। यहां पारा 5.2 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया, जिससे 84 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया। इंदौर, राजगढ़, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर समेत कई जिलों में तापमान सामान्य से काफी नीचे चला गया।

    भोपाल-इंदौर में तापमान ने तोड़ा रिकॉर्ड

    • भोपाल में इस सीजन का सबसे कम तापमान 5.2 डिग्री रहा, जबकि इंदौर में 7.2 डिग्री दर्ज किया गया।
    • राजगढ़ में तापमान 5 डिग्री तक गिरा, जो इस मौसम का सबसे कम रिकॉर्ड है।
    • ग्वालियर में रात का तापमान 9.8 डिग्री, उज्जैन में 9.6 डिग्री और जबलपुर में 9.3 डिग्री रहा।
    • मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल मध्य प्रदेश में रात का तापमान 12 डिग्री से कम चल रहा है।

    उत्तर और राजस्थान से आ रही ठंडी हवाओं का असर

    मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं और राजस्थान से शुष्क हवाओं की वजह से ठंड बढ़ी है। हवाओं का रुख फिलहाल उत्तर-पूर्वी और उत्तरी बना हुआ है। पचमढ़ी और ग्वालियर जैसे इलाकों में तापमान अपेक्षाकृत अधिक बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिन तक यही मौसम रहेगा, उसके बाद ठंड से कुछ राहत मिलने की संभावना है।

    कई जिलों में नहीं बदला स्कूलों का समय

    अधिकांश जिलों में स्कूलों की शुरुआत अभी भी सुबह 7:30 बजे हो रही है। दूरदराज के इलाकों में सुबह 6:30 बजे से वैन-बसें बच्चों को लेने जाती हैं। पेरेंट्स का कहना है कि, ठंड में स्कूल जाने से बच्चे बीमार पड़ रहे हैं और उन्हें भी परेशानी हो रही है। 

    वहीं भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि, स्कूल टाइमिंग बढ़ाने का निर्णय जल्द लिया जाएगा। इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा ने कहा कि, अगर कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी तो स्कूल टाइमिंग बदलने पर फैसला लिया जाएगा। उज्जैन में अभी स्कूल टाइम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

    कुछ जिलों में बदली गई स्कूल टाइमिंग

    हालांकि, कुछ जिलों में स्कूल टाइमिंग बढ़ा दी गई है-

    ग्वालियर: 1 नवंबर से कुछ स्कूल सुबह 8 बजे के बाद शुरू।

    छिंदवाड़ा: स्कूल सुबह 8:30 बजे से पहले नहीं खुलेंगे।

    देवास: सभी स्कूल सुबह 10 बजे से पहले नहीं खुलेंगे।

    झाबुआ: नर्सरी-तृतीय कक्षा सुबह 9 बजे, चौथी-12वीं की क्लास सुबह 8 बजे से पहले नहीं लगेगी।

    रतलाम: अभी सुबह 8 बजे तक स्कूल लग रहे हैं, पेरेंट्स चाहते हैं 9 बजे से शुरू हों।

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts