People's Update
Saturday, March 7, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Saturday, March 7, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    आज रात ईरान पर अमेरिका का अब तक का सबसे बड़ा हमला, स्कॉट बेसेंट का दावा
    ईरान पर एयरस्ट्राइक जारी, मेहराबाद एयरपोर्ट पर लगी आग
    पाक सेना चीफ आसिम मुनीर से मिले सऊदी अरब के प्रिंस खालिद बिन सलमान, ईरानी हमलों पर हुई चर्चा
    मिडिल-ईस्ट में तीसरा एयरक्राफ्ट तैनात करने की तैयारी में अमेरिका
    इराक के बसरा में ड्रोन अटैक, हॉलिबर्टन और केबीआर संयंत्रों पर लगी भीषण आग
    अमेरिका और इजरायल की ईरान पर बमबारी में 1300 से ज्यादा लोगों की मौत
    मिडिल-ईस्ट संघर्ष के बीच 60 रुपए महंगा हुआ घरेलू LPG सिलेंडर, 115 रुपए बढ़े व्यावसायिक सिलेंडर के दा
    राष्ट्रीय
    बिहार

    बिहार में नई सरकार :20 नवंबर को शपथ लेंगे नीतीश कुमार, गांधी मैदान सील; BJP-JDU से बनेंगे 16-16 मंत्री, PM मोदी भी होंगे शामिल

    बिहार में एनडीए की नई सरकार के शपथ ग्रहण की तारीख तय हो गई है। 20 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में भव्य समारोह होगा। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कई केंद्रीय मंत्री और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हो सकते हैं।
    Publish Date: 17 Nov 2025, 9:42 AM (IST)Reading Time: 4 Minute Read
    Follow on Google News
    AI जनरेटेड सारांश
      यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

      पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में NDA को मिले प्रचंड जनादेश के बाद नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 20 नवंबर को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित होगा। समारोह की तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कैबिनेट की बैठक के बाद राज्यपाल को इस्तीफा सौंपेंगे और इसके बाद नई सरकार के शपथ ग्रहण का रास्ता साफ हो जाएगा। 

      17 से 20 नवंबर तक गांधी मैदान बंद

      शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने के लिए पटना जिला प्रशासन ने गांधी मैदान को पूरी तरह सील कर दिया है। 17 से 20 नवंबर तक आम लोगों के प्रवेश पर रोक होगी। डीएम और एसएसपी ने संयुक्त निर्देश जारी करते हुए लोगों से अपील की है कि, वे इन दिनों गांधी मैदान और आसपास के इलाकों में अनावश्यक आवाजाही से बचें। सुबह-शाम टहलने वाले लोग, दुकानदार और स्थानीय निवासी भी मैदान में प्रवेश नहीं कर सकेंगे।

      शपथ ग्रहण के लिए युद्धस्तर पर तैयारियां

      गांधी मैदान में तेजी से काम चल रहा है। विशाल मंच, छायादार टेंट, विशेष प्रवेश द्वार, और सुरक्षा घेरे को मजबूत किया जा रहा है। इसके लिए बड़े मुख्य मंच का निर्माण, हजारों लोगों के बैठने की व्यवस्था, VIP और VVIP के लिए अलग गेट, मीडिया गैलरी की विशेष सेटिंग, पूरे मैदान की बैरिकेडिंग की जा रही है। पटना नगर निगम, PWD और प्रशासनिक टीमें दिन-रात काम कर रही हैं, ताकि समारोह में किसी तरह की दिक्कत न आए।

      NDA का शक्ति प्रदर्शन, PM मोदी होंगे शामिल

      इस शपथ ग्रहण समारोह को NDA के बड़े शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है। जानकारी के अनुसार, इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा शासित और NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्रीगण, NDA के शीर्ष राष्ट्रीय नेता शामिल होंगे। इतनी उच्चस्तरीय उपस्थिति को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

      नई सरकार में 36 मंत्री

      नई सरकार के गठन को लेकर दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में वरिष्ठ NDA नेताओं की अहम बैठक हुई। बैठक में यह तय हुआ कि, हर छह विधायकों पर एक मंत्री का फॉर्मूला लागू किया जाएगा। इसके आधार पर:

      • जदयू को 16 मंत्री पद (सीएम सहित)
      • भाजपा को 16 मंत्री पद (दो डिप्टी सीएम सहित)
      • लोजपा (रामविलास) को 2 मंत्री पद
      • HAM को 1 मंत्री पद
      • RLM को 1 मंत्री पद

      कुल 36 सदस्यीय मंत्रिमंडल का स्वरूप तय माना जा रहा है।

      हालांकि, चिराग पासवान अपनी पार्टी LJP (RV) के लिए तीन मंत्री पद की मांग कर रहे हैं, क्योंकि पार्टी के पास 19 विधायक हैं और फॉर्मूले के अनुसार उसे तीन पद बनते हैं। इस पर अंतिम निर्णय अगले 24-48 घंटों में होगा।

      किस पार्टी के पास कितने विधायक?

      243 सदस्यीय विधानसभा में एनडीए ने 200 से अधिक सीटों पर जीत हासिल कर बहुमत प्राप्त किया। इसमें-

      भाजपा : 89

      जदयू : 85

      लोजपा (रामविलास) : 19

      हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा : 5

      राष्ट्रीय लोक मोर्चा : 4

      इन सभी दलों ने अपने-अपने विधायक दल की बैठकें बुला ली हैं।

      कैबिनेट की आखिरी बैठक और इस्तीफा आज

      सोमवार सुबह नीतीश कुमार कैबिनेट की अंतिम बैठक करेंगे, जिसमें विधानसभा भंग करने और इस्तीफा देने का निर्णय पारित होगा। इसके बाद नीतीश कुमार राज्यपाल को इस्तीफा सौंपकर नई सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। अगले दिन NDA विधायक दल की संयुक्त बैठक में उन्हें नेता चुना जाएगा और शपथ ग्रहण की औपचारिक घोषणा हो जाएगी।

      पटना में सुरक्षा के इंतजाम

      शपथ ग्रहण में प्रधानमंत्री के आने की वजह से प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। गांधी मैदान और आसपास 500 से ज्यादा जवानों की तैनाती, एयरपोर्ट से गांधी मैदान तक कड़े सुरक्षा घेरे, ऊंची इमारतों पर स्नाइपर्स और सशस्त्र पुलिस, SPG-बिहार पुलिस और केंद्रीय बलों की संयुक्त निगरानी, बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड की तैनाती और ड्रोन उड़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। 19 नवंबर को प्रधानमंत्री के काफिले का रिहर्सल भी कराया जाएगा ताकि सुरक्षा में कोई चूक न हो।

      Peoples Update

      People's Update

      PeoplesUpdate

      Peopleupdate

      PM Modi

      Bihar Government

      Bihar Politics

      CM Nitish Kumar

      Stay Updated!
      Join our WhatsApp channel for latest news
      →
      Manisha Dhanwani
      By Manisha Dhanwani

      मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

      Related Posts

      icon

      Latest Posts

      पत्रकार छत्रपति हत्याकांड में हाईकोर्ट ने किया बरी, तीन आरोपियों की उम्रकैद बरकरार

      राम रहीम को बड़ी राहत :पत्रकार छत्रपति हत्याकांड में हाईकोर्ट ने किया बरी, तीन आरोपियों की उम्रकैद बरकरार

      पहले ही दिन लोकसभा स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर चर्चा के आसार, BJP-कांग्रेस ने जारी किया व्हिप

      9 मार्च से बजट सत्र का दूसरा चरण :पहले ही दिन लोकसभा स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर चर्चा के आसार, BJP-कांग्रेस ने जारी किया व्हिप

      इजरायल को 151.8 मिलियन डॉलर के हथियार देगा अमेरिका, 12 हजार BLU-110 बम शामिल

      ईरान पर बड़े हमले की तैयारी?इजरायल को 151.8 मिलियन डॉलर के हथियार देगा अमेरिका, 12 हजार BLU-110 बम शामिल

       पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने  , पेट में मिला पीला द्रव, मौत का कारण अब भी रहस्य

      भागीरथपुरा में दूषित पानी - पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने , पेट में मिला पीला द्रव, मौत का कारण अब भी रहस्य

      घरेलू गैस सिलेंडर 60 रुपए महंगा, मिडिल ईस्ट युद्ध का भारत पर असर; जानें नई कीमतें

      LPG Price Hike :घरेलू गैस सिलेंडर 60 रुपए महंगा, मिडिल ईस्ट युद्ध का भारत पर असर; जानें नई कीमतें

      MP के 16 शहरों में पानी की पाइप लाइनों में मिले 62,528 लीकेज

      Peoples Update Special :MP के 16 शहरों में पानी की पाइप लाइनों में मिले 62,528 लीकेज

      जानें (7 मार्च) आज का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन?

      Today's Horoscope:जानें (7 मार्च) आज का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन?

      मंत्री राव उदय प्रताप सिंह को नोटिस, MP-MLA कोर्ट ने पूछा- क्यों न दर्ज हो FIR?

      तिरंगे का अपमान :मंत्री राव उदय प्रताप सिंह को नोटिस, MP-MLA कोर्ट ने पूछा- क्यों न दर्ज हो FIR?

      विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से फैसला, जानें कब लेंगे सदस्यता

      निशांत संभालेंगे JDU की कमान :विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से फैसला, जानें कब लेंगे सदस्यता

      उज्जैन में ट्रेन में चढ़ते समय फिसला यात्री, RPF जवान ने बचाई जान, खाना-पीने का सामान लेने के लिए उतरा था

      बड़ा हादसा टला;उज्जैन में ट्रेन में चढ़ते समय फिसला यात्री, RPF जवान ने बचाई जान, खाना-पीने का सामान लेने के लिए उतरा था

      Peoples Update

      एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

        Popular Categories

        • Lifestyle
        • Auto
        • Entertainment
        • National
        • Health

        Useful Tools

        • SIP Calculator
        • Personal Loan Calculator
        • Car Loan Calculator
        • Education Loan Calculator
        • Income Tax Calculator

        Other Links

        • Home
        • Videos
        • Reels
        • Story
        • E-Paper

        • About Us
        • Contact Us
        • Privacy Policy
        • Career
        • Disclaimer
        • Advertise With Us
        • Complaint Redressal
        • Sitemap

        Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

        You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....