Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Accident : बांधवगढ़ एसडीएम की गाड़ी को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे 

बांधवगढ़ एसडीएम अंबिकेश सिंह की कार को रविवार रात सामने की तरफ से आ रही स्कॉर्पियो ने जोरदार  टक्ककर  मार दी। हादसे में एसडीएम सिंह और उनके ड्राइवर घायल हो गए हैं। 
बांधवगढ़ एसडीएम की गाड़ी को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे 
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    बांधवगढ़। रविवार सोमवार की दरमियानी रात नौरोजाबाद बायपास पर रेलवे स्टेशन के पास तेज गति से चल रही स्कॉर्पियो गाड़ी ने एसडीएम अंबिकेश सिंह के वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी की दोनों गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं एसडीएम सिंह और उनके ड्राइवर घायल हो गए। घटना रात 10 से 11 बजे की है। सूचना मिलते ही दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसडीएम अंबिकेश सिंह की कमर और सिर में गंभीर चोट आई है।   

    स्कॉर्पियो का वाहन भागा 

    जिला प्रशासन के अधिकारियों के अनुसार एसडीएम अंबिकेश सिंह ड्राइवर के साथ पाली की ओर जा रहे थे। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से एसडीएम के वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। इनमें एसडीएम की गाड़ी सामने से बुरी तरह डैमेज हुई है। घटना के दौरान रोड के आसपास मौजूद लोग दौड़कर गए और एसडीएम व उनके ड्राइवर की मदद की। दोनों को गाड़ी से बाहर निकालकर प्रशासन के अधिकारियों को सूचना दी गई। वहीं स्कॉर्पियो का ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

    एसडीएम को इलाज के लिए जबलपुर भेजा 

    अस्पताल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एसडीएम अंबिकेश सिंह को कमर में ज्यादा चोट आई है। वहीं सिर में भी कुछ चोट है। अस्पताल पहुंचने के बाद उनका सीटी स्कैन किया गया और बाद में उन्हें जबलपुर रिफर कर दिया गया है। साथ ही ड्राइवर अनिल के हाथों में गंभीर चोटें आई हैं। दोनों की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई गई है। ड्राइवर का इलाज जिला अस्पताल में ही किया जा रहा है। सूचना पर प्रशासनिक अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर एसडीएम और ड्राइवर के स्वास्थ्य की जानकारी ली और स्वास्थ्य विभाग को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।  

    ड्राइवर को तलाश कर रही पुलिस 

    दुर्घटना के बाद पुलिस ने मौके से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। नौरोजाबाद थाना पुलिस ने स्कार्पियो के नंबर के आधार पर ड्राइवर की तलाश तेज कर दी है। उसके बारे में समीपस्थ क्षेत्रों में पतासाजी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि वाहन नंबर के आधार पर आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...

    Latest Posts