Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

विधायक का विरोध करना पड़ा भारी, भाजपा ने देवरी नगर परिषद अध्यक्ष नेहा जैन को पार्टी से निकाला

सागर जिले की देवरी नगर परिषद की अध्यक्ष नेहा जैन के खिलाफ भाजपा ने सख्त रुख अपनाया है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का विरोध करने और पार्टी विरोधी लोगों का साथ देने पर उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है। 
विधायक का विरोध करना पड़ा भारी, भाजपा ने देवरी नगर परिषद अध्यक्ष नेहा जैन को पार्टी से निकाला
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। देवरी नगर पालिका अध्यक्ष नेहा जैन और उनके पति अलकेश जैन को भाजपा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है। सागर जिला ग्रामीण की अध्यक्ष रानी कुशवाहा ने बताया कि उनकी लगातार पार्टी विरोधी शिकायतें मिल रहीं थी। इस बारे में नोटिस देकर उनसे जवाब मांगे गए थे। उनके जवाब संतोषजनक नहीं रहने पर आज प्रदेश नेतृत्व से निर्देश मिलने के बाद उनके विरुद्ध कार्रवाई की गई है। उन्हें 6 साल के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है। इस कार्रवाई के बाद नेहा जैन ने कोई प्रतिक्रया व्यक्त नहीं की है। 

    कांग्रेस का प्रचार करने के प्रमाण हैं

    Uploaded media

    नेहा जैन को दिए गए निष्कासन के आदेश में कहा गया है कि-उन्होंने विधानसभा चुनाव 2023 में खुद नेहा जैन औ पति अलकेश जैन द्वारा पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी बृजबिहारी पटैरिया का खुला विरोध किया गया। इसका जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया। आदेश में कहा गया है कि आपने जो प्रचार कांग्रेस का किया है उसका प्रमाण फोटो सहित संगठन पास है। यह भी कहा गया है कि नेहा जैन ने अपने निर्वाचन के बाद पीआईसी का गठन किया गया जिसमें बार-बार काग्रेस पार्षद त्रिवेन्द्र जाट को लिया गया। भाजापा के 13 पार्षद होने के बाद कांग्रेस पार्षद को पीआईसी में सम्मिलित किया जाना आपकी अनुशासनहीनता है।

    विधायक, जिलाध्यक्ष के फोटो नहीं लगाए 

    Uploaded media

    आदेश में कहा गया है कि नेहा जैन ने प्रदेश महामंत्री लता वानखेड़े के स्वागत में प्रदेश अध्यक्ष व क्षेत्रीय विधायक एवं जिला अध्यक्ष की फोटो पलेक्स में न लगाना आपकी निरकुंश कार्य प्रणाली को प्रदर्शित करती हैं। आदेश में कहा गया कि अतः भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देशानुसार नेहा जैन एवं अलकेश जैन आप दोनों को भारतीय जनता पार्टी तत्काल प्रभाव से 06 वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित किया जाता हैं।  नेहा जैन के निष्कासन की रविवार को पूरे सागर जिले में चर्चा रही। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...

    Latest Posts