PlayBreaking News

RSS News :डॉ. मोहन भागवत बोले- संघ की बढ़ती स्वीकृति स्वयंसेवकों के समर्पण का प्रमाण  

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने रविवार को जयपुर में और यह जीवन समर्पित पुस्तक का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने संघ के इतिहास और वर्तमान के बारे में चर्चा की।
Follow on Google News
डॉ. मोहन भागवत बोले- संघ की बढ़ती स्वीकृति स्वयंसेवकों के समर्पण का प्रमाण   
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. भागवत ने कहा है कि संघ को केवल देखने से नहीं समझा जा सकता, उसे अनुभव करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि कई संगठनों ने संघ के समान शाखाएं चलाने का प्रयास किया, लेकिन पंद्रह दिन से ज्यादा किसी की शाखा नहीं चली। आज संघ का कार्य समाज में चर्चा और स्नेह का विषय है। शताब्दी वर्ष में संघ की बढ़ती स्वीकृति स्वयंसेवकों के समर्पण का प्रमाण है। वे रविवार को पाथेय कण संस्थान, नारद सभागार में '…और यह जीवन समर्पित' पुस्तक के विमोचन समारोह को संबोधित कर रहे थे। यह पुस्तक राजस्थान के दिवंगत 24 संघ प्रचारकों के जीवन संघर्ष, त्याग, तपस्या और सामाजिक योगदान का संकलन है।

    लोग कहते थे ये हवा में डंडे घुमा रहे

    संघ कार्य के बारे में उन्होंने कहा संघ ऐसे ही समझ में नहीं आता है। इसे समझने के लिए प्रत्यक्ष अनुभूति की आवश्यकता होती है, जो संघ में प्रत्यक्ष आने के बाद ही प्राप्त हो सकती है। डॉ. भागवत ने कहा कि आज संघ का काम चर्चा और समाज के स्नेह का विषय बना हुआ है। संघ के स्वयंसेवकों और प्रचारकों ने क्या क्या किया है, इसके डंके बज रहे हैं। उन्होंने कहा कि सौ साल पहले कौन कल्पना कर सकता था कि ऐसे ही शाखा चलाकर राष्ट्र का कुछ होने वाला है? लोग तो कहते ही थे कि हवा में डंडे घुमा रहे हैं। ये क्या राष्ट्र की सुरक्षा करेंगे? लेकिन आज संघ शताब्दी वर्ष मना रहा है और समाज में संघ की स्वीकार्यता बढ़ी है।

    स्वयंसेवकों को चेताया

    डॉ. भागवत ने चेताया कि सुविधाएं बढ़ने के साथ अनेक नुकसान भी आते हैं, इसलिए स्वयंसेवकों को चाहिए कि वे उसी भाव में रहें जैसे संघ के शुरुआती कठिन दौर में थे। उन्होंने कहा कि देश और समाज का उत्थान वही स्वयंसेवक कर सकता है जो जीवन में तप, त्याग और अनुशासन को धारण करे। भागवत ने पुस्तक को सिर्फ गौरव की अनुभूति नहीं, बल्कि “कठिन राह पर चलने की शक्ति देने वाला प्रकाश स्तंभ बताया।

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts