MP Weather Update : प्रदेश में गुलाबी ठंड का एहसास, शहरों में पारा गिरा, पचमढ़ी में सबसे ठंडी रात

Follow on Google News
MP Weather Update : प्रदेश में गुलाबी ठंड का एहसास, शहरों में पारा गिरा, पचमढ़ी में सबसे ठंडी रात
भापोल। मध्य प्रदेश का मौसम अब धीरे-धीरे बदल रहा है। दिन में चिलचिलाती धूप तो रात को गुलाबी ठंड का एहसास हो रहा है। इस बदले मौसम के मिजाज से प्रदेश के सभी शहरों में रात का पारा 20 डिग्री के नीचे आ गया है। बीती रात पचमढ़ी में सबसे ठंडी रात रही। यहां का पारा 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि बुधवार से रात के तापमान में और गिरावट आ सकती है। फिलहाल, ठंड में ज्यादा बढ़ोत्तरी नहीं होगी, लेकिन नवंबर में ठंड बढ़ेगी। अक्टूबर में तीनों मौसम गर्मी, सर्दी और बारिश का ट्रेंड है।

भोपाल में दिन में धूप, रात को सर्दी

राजधानी भोपाल के भी मौसम में अब थोड़ा बदलाव आया है। दिन में तीखी धूप का असर दिख रहा है, लेकिन अल-सुबह और रात में गुलाबी ठंड का एहसास हो रहा है, जो धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है। बीते एक हफ्ते में दिन-रात का पारा तीन से चार डिग्री तक नीचे आया है। बीते छह दिनों में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस और बीते सात दिनों में अधिकतम तापमान में 3.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को दिन का पारा 31.9 डिग्री रिकार्ड हुआ और रात का पारा 17.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव

मौसम विभाग के अनुसार, हवाओं का रुख दक्षिण-पश्चिम था, जो अब बदलकर उत्तर-प्रश्चिमी हो गया है। हवाओं के बदले रुख की वजह से ही दिन-रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। फिलहाल, जंगली व पहाड़ी क्षेत्रों में सर्दी अपना असर दिखा रही है। यहां रात का पारा 15 डिग्री सेल्सियस के नीचे है। वहीं प्रदेश के पचमढ़ी, रीवा, उमरिया, मलांजखंड और मंडला में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। नवंबर के पहले सप्ताह से ठंड का असर और तेज हो सकता है।

बीते 24 घंटों में ऐसा रहा तापमान

बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश में अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस खंडवा में दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस मलंझखंड में दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, मंगवार को उज्जैन में तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि ग्वालियर 32.3 डिग्री सेल्सियस, इंदौर में 31.6 डिग्री सेल्सियस, जबलपुर में 30.2 डिग्री सेल्सियस, नरसिंहपुर में 32.0 डिग्री सेल्सियस, छिंदवाड़ा में 30.2 डिग्री सेल्सियस, नौगांव में 28.5 डिग्री सेल्सियस, रायसेन में 30.0 डिग्री सेल्सियस और नर्मदापुरम में तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं छिंदवाड़ा, रीवा, सीधी, खरगोन में दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts