MP में भारी बारिश का दौर : भदभदा और तवा डैम के 5 गेट खोले गए, कलियासोत डैम के भी गेट खुले

भोपाल। राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के कई जिलों में सुबह से ही तेज बारिश का दौर शुरू हो गया है। लगातार हो रही तेज बारिश से तालाब के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए डैम के गेट खोले जा रहे हैं। भदभदा डैम के पांच गेट खोल दिए गए हैं। इससे पहले, इसका एक गेट खोला गया था। वहीं करीब दो तीन घंटे बाद चार गेट और खोल दिए गए। वहीं कलियासोत डैम भी पूरा भर जाने के कारण इसके गेट खोल दिए गए हैं।
वहीं मौसम विभाग में प्रदेश के जबलपुर समेत 6 जिलों में शुक्रवार और शनिवार दो दिन बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है।
कालियासोत डैम के 13 में से 10 गेट खोले गए।[/caption]
भदभदा डैम के गेट खुले
भदभदा डैम के 11 में से 5 गेट खोले गए, प्रत्येक से 12 एमसीएफटी पानी छोड़ा जा रहा।
तवा डैम के 5 गेट खोले गए
नर्मदापुरम में नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ने से तवा डैम के 5 गेट खोले गए।
कालियासोत डैम के खुले गेट
कालियासोत डैम के 13 में से 10 गेट खोले गए। [caption id="attachment_128350" align="aligncenter" width="600"]
कालियासोत डैम के 13 में से 10 गेट खोले गए।[/caption]
कोलार डैम के 4 गेट खुले




















