MP Weather Update :प्रदेश में कड़ाके की ठंड, इंदौर-पचमढ़ी सहित कई शहरों में रिकॉर्ड न्यूनतम तापमान

मध्य प्रदेश में इस सर्दी ने तापमान के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इंदौर और पचमढ़ी जैसे शहरों में न्यूनतम तापमान अब तक के सबसे कम दर्ज किए गए हैं। जेट स्ट्रीम, उत्तर भारत से आने वाली बर्फीली हवाएं और सक्रिय वेस्टर्न डिस्टरबेंस ने ठंड (MP Weather Update) को और बढ़ा दिया है।
Follow on Google News
प्रदेश में कड़ाके की ठंड, इंदौर-पचमढ़ी सहित कई शहरों में रिकॉर्ड न्यूनतम तापमान
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। मध्य प्रदेश में इस बार दिसंबर की शुरुआत से ही तेज ठंड (MP Weather Update) का दौर बना हुआ है। 10 दिसंबर 2025 को प्रदेश के अधिकांश शहरों में रात का तापमान सामान्य से कई डिग्री नीचे गिर गया। इंदौर में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस दशक का सबसे कम तापमान है। वहीं पचमढ़ी में पारा 4.8 डिग्री तक पहुंचा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इस बार ठंड का कारण उत्तर भारत से आने वाली बर्फीली हवाओं के साथ जेट स्ट्रीम और सक्रिय वेस्टर्न डिस्टरबेंस है।

    Uploaded media

    शहरों का तापमान रिकॉर्ड

    मध्य प्रदेश के विभिन्न शहरों में 10 दिसंबर को दर्ज तापमान इस प्रकार रहा:

    शहर

    अधिकतम तापमान (°C)

    न्यूनतम तापमान (°C)

    बैतूल

    25.0

    7.5

    भोपाल

    26.4

    6.6

    दतिया

    27.6

    10.6

    धार

    25.8

    11.2

    गुना

    28.4

    9.4

    ग्वालियर

    29.0

    9.2

    नर्मदापुरम

    28.8

    11.2

    इंदौर

    27.2

    4.5

    खंडवा

    30.1

    10.0

    खरगोन

    28.2

    10.4

    पचमढ़ी

    26.2

    4.8

    रायसेन

    26.0

    7.5

    राजगढ़

    5.0

    रतलाम

    26.2

    9.2

    शाजापुर

    श्योपुर

    26.4

    9.4

    शिवपुरी

    27.2

    6.0

    उज्जैन

    29.5

    8.2

    Uploaded media

    शहर

    अधिकतम तापमान (°C)

    न्यूनतम तापमान (°C)

    छिंदवाड़ा

    27.6

    8.4

    दमोह

    27.8

    8.8

    जबलपुर

    26.6

    8.5

    खजुराहो

    28.1

    7.4

    मंडला

    28.5

    7.3

    नरसिंहपुर

    25.0

    8.2

    नौगांव

    27.5

    7.1

    रीवा

    25.5

    5.9

    सागर

    29.4

    11.4

    सतना

    27.5

    8.6

    सीधी 

    25.8

    10.0

    टीकमगढ़

    27.2

    6.1

    उमरिया

    26.9

    6.1

    मलाजखंड

    22.7

    6.3

    मलाजखंड में न्यूनतम तापमान 6.3°C रहा, जबकि सागर में 11.4°C दर्ज किया गया। रायसेन में पारा 7.5°C, रीवा में 5.9°C और मंडला में 7.3°C रहा। इससे स्पष्ट है कि, इंदौर और पचमढ़ी इस सीजन के सबसे ठंडे शहर रहे।

    Uploaded media

    ठंड बढ़ने के पीछे वजह

    मौसम विभाग के अनुसार, इस बार ठंड का प्रमुख कारण है जेट स्ट्रीम और उत्तर भारत से आने वाली बर्फीली हवाएं। जेट स्ट्रीम जमीन से लगभग 12 किलोमीटर ऊपर 222 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बह रही है। इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में हुई बर्फबारी भी प्रदेश में सर्दी को तेज कर रही है।

    वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने से हल्की बर्फीली बारिश (मावठा) भी हो रही है, जिससे दिन और रात का तापमान और घटा है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि दिसंबर और जनवरी में प्रदेश में कोल्ड वेव 20-22 दिन तक रह सकती है।

    Featured News

    बड़े शहरों में सर्दी का असर

    भोपाल और इंदौर में रिकॉर्ड तोड़ ठंड पड़ रही है। भोपाल में लगातार 15 दिन तक शीतलहर चली, जो 1931 के बाद सबसे ज्यादा है। इंदौर में 25 साल में पहली बार पारा 4.5°C तक गिरा। इस बार ला नीना की सक्रियता भी ठंड बढ़ाने में योगदान दे रही है। विशेषज्ञों के अनुसार, ग्वालियर-चंबल, भोपाल-विदिशा, सागर-दमोह और रतलाम-मंदसौर क्षेत्रों में ठंडी हवाएं सतह से अंदर तक 20-25% ज्यादा घुस गई हैं, जिससे ठिठुरन और बढ़ गई।

    Uploaded media

    आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

    मौसम विभाग का अनुमान है कि, दिसंबर में प्रदेश के अधिकांश शहरों में ठंड का असर जारी रहेगा। ग्वालियर, चंबल, उज्जैन संभाग और भोपाल, सागर, रीवा, इंदौर संभाग में कोल्ड वेव के चलते दिन-रात का तापमान सामान्य से नीचे ही रहेगा। इस सर्दी में विशेष सावधानी बरतना जरूरी है, खासकर बुजुर्गों और बच्चों के लिए। गर्म कपड़े, पर्याप्त पानी और पौष्टिक आहार इस मौसम में जरूरी हैं।

    ये भी पढ़ें: बच्चों का निकल रहा कूबड़, पांच साल में दोगुना बढ़ी परेशानी

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts