Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ग्वालियर:मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड के चेयरमैन का इस्तकबाल

ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर वक्फ बोर्ड चेयरमैन डॉ. सनवर पटेल का गर्मजोशी से स्वागत हुआ।

ग्वालियर। मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड के चेयरमैन डॉ. सनवर पटेल का भोपाल लौटते समय ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर भिंड वक्फ बोर्ड के जिला अध्यक्ष अशफाक खान ने आत्मीय एवं गर्मजोशी से इस्तकबाल किया।इस अवसर पर अशफाक खान ने डॉ. पटेल को हरियाली, पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति संवर्धन का संदेश देती हुई एक आकर्षक तस्वीर स्मृति-चिह्न के रूप में भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान दोनों ने पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सरोकारों और जनहित के विषयों पर भी संक्षिप्त चर्चा की।

पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व

डॉ. सनवर पटेल ने आत्मीय स्वागत के लिए अशफाक खान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने अधिक से अधिक पौधरोपण करने और प्रकृति के संरक्षण का संदेश देते हुए इसे आने वाली पीढ़ियों के लिए आवश्यक बताया।

ये भी पढ़ें: भोपाल: नगर निगम में ₹14.69 लाख का टैक्स घोटाला, 106 फर्जी रसीदें काटकर लाखों की हेराफेरी; 4 महीने तक दबा रहा मामला

लोगों ने की सराहना

इस दौरान उपस्थित लोगों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया।

Asgar Khan
By Asgar Khan

मैं पिछले 12 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूँ। 11 अगस्त 2014 से पीपुल्स समाचार, ग्वालि...

Latest Posts