Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

IND vs ZIM:भारत ने पहले T20 में जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया, वैभव सूर्यवंशी ने 18 गेदों में जड़ा अर्धशतक!

भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। हरारे में खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने गेंद और बल्ले, दोनों से दमदार खेल दिखाया। इस जीत के सबसे बड़े हीरो 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी रहे, जिन्होंने रिकॉर्डतोड़ अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया।
भारत ने पहले T20 में जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया, वैभव सूर्यवंशी ने 18 गेदों में जड़ा अर्धशतक!
भारत ने पहले T20 में जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया

जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 125 रन बनाए। जवाब में भारत ने 13.2 ओवर में ही तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। वैभव सूर्यवंशी ने 19 गेंदों में 50 रन की विस्फोटक पारी खेलकर टी20 इंटरनेशनल में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वहीं, श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत को पहली जीत भी मिली।

जिम्बाब्वे ने बनाए 125 रन, भारतीय गेंदबाजों ने दिखाया दम

हरारे में पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 125 रन बनाए। वेस्ली मधेवेरे ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए, जबकि तदिवानाशे मरुमानी ने नाबाद 27 रन जोड़कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। भारत की ओर से मयंक यादव और प्रिंस यादव ने दो-दो विकेट लिए। शिवम दुबे और रवि बिश्नोई को एक-एक सफलता मिली, जबकि वेस्ली मधेवेरे रन आउट हुए।

क्या हम सच में दिमाग का सिर्फ 10% इस्तेमाल करते हैं? जानिए ब्रेन से जुड़े 5 सबसे बड़े मिथकों की सच्चाई

वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया इतिहास

126 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ने तेज शुरुआत दिलाई। वैभव ने पहले ही ओवर से जिम्बाब्वे के गेंदबाजों पर हमला बोल दिया और केवल 18 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लिया। उन्होंने 19 गेंदों में 4 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 50 रन बनाए। इसके साथ ही 15 साल 118 दिन की उम्र में वह टी20 इंटरनेशनल में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए।

Breaking News

टूटा लुई ब्रूस का तोड़ा रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी ने अपने धमाकेदार प्रदर्शन से जिब्राल्टर के लुई ब्रूस का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। लुई ब्रूस ने 16 साल 56 दिन की उम्र में टी20 इंटरनेशनल अर्धशतक लगाया था, जबकि वैभव ने यह उपलब्धि उससे पहले ही हासिल कर ली। इंग्लैंड दौरे पर बल्ले से फ्लॉप रहने के बाद उन पर सवाल उठ रहे थे, लेकिन जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से सभी आलोचनाओं का जवाब दे दिया।

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पहली जीत

यह श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत की पहली जीत रही। इससे पहले उन्हें आयरलैंड के खिलाफ 2-0 और इंग्लैंड के खिलाफ 4-0 से हार का सामना करना पड़ा था। इस मुकाबले में भारत ने 13.2 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया और सीरीज में बढ़त बना ली। टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ने संतुलित प्रदर्शन किया।

चाय बनाने आई... करोड़ों ले गई ! नर्स पर डॉक्टर से ₹2 करोड़ ऐंठने का आरोप

अभिषेक शर्मा  के पास वापसी का मौका 

इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा बल्ले से प्रभाव नहीं छोड़ सके। ब्लेसिंग मुज़ारबानी की गेंद पर वह ब्रैड इवांस को कैच थमा बैठे और 8 गेंदों में सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि, सीरीज के अभी दो मुकाबले बाकी हैं और अभिषेक शर्मा के पास वापसी का मौका रहेगा। वहीं, वैभव सूर्यवंशी की ऐतिहासिक पारी ने सोशल मीडिया पर भी फैन्स को उत्साहित कर दिया है।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts