MP News :मैहर में दो विधायक आमने-सामने, पांढुर्णा में विरोध के स्वर तेज

नए जिलों में कलेक्टर कार्यालय भवन के निर्माण को लेकर सियासत गर्म
Follow on Google News
मैहर में दो विधायक आमने-सामने, पांढुर्णा में विरोध के स्वर तेज
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    पुष्पेन्द्र सिंह, भोपाल। प्रदेश के नए जिलों मैहर और पांढुर्णा में जिला कलेक्टर कार्यालय भवन निर्माण को लेकर सियासत गर्म है। कांग्रेस विधायक भू-माफिया को फायदा पहुंचाने के लिए जिला मुख्यालय से कई किलोमीटर दूर सरकारी जमीन चिन्हित करने का आरोप लगा रहे जबकि भाजपा विधायक विकास होने की बात कर रहे हैं। भवन निर्माण विवाद का मामला शासन तक पहुंच गया है। वहीं विवादों से रहित मऊगंज और निवाड़ी में संयुक्त कार्यालय निर्माण काम प्रारंभ हो गया। 

    दस किमी दूर भवन बनने से लोग परेशान होंगे: कांग्रेस

    पूर्व मंत्री और अमरपाटन से कांग्रेस विधायक डॉ. राजेंद्र कुमार सिंह का कहना कि, मैहर से अमरपाटन की दूरी 23 किमी की दूरी है। लेकिन जिला मुख्यालय मैहर से आगे कटनी की तरफ बन रहा है। मैहर शहर के लोग चाहते हैं कि शहर से 10 किमी दूर कार्यालय नहीं बने,  लेकिन जिनकी जमीनें हैं, वे अपना लाभ देख रहे हैं। इसलिए आम जनता के हितों का ख्याल नहीं रखा जा रहा है।  यह अमरपाटन के साथ घोर अन्याय है।

    आरोप लगाने वाले कटनी का कार्यालय देखें: भाजपा

    मैहर के भाजपा विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने पीपुल्स समाचार से कहा कि आरोप लगाने वाले कटनी का कलेक्टर कार्यालय देंखे। जब यह बना तो शहर से 12 किमी दूर था, आज यहां जगह नहीं बची है। मैहर कलेक्टर कार्यालय के लिए प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है। 34 करोड़ का प्लान है। कलेक्टर कार्यालय जिला मुख्यालय से दूर बनेगा तो उसके आसपास विकास तेजी से होगा। यहां बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार भी मिलेगा।

    फॉरेस्ट की जमीन का पेंच : एक खबर यह भी है कि मैहर में तय की गई जमीन का कुछ हिस्सा फॉरेस्ट का है। इस संबंध में चर्चा के लिए डीएफओ मयंक चांडीवाल से सपंर्क नहीं हो सका।

    Breaking News

    पांढुर्णा: कांग्रेस के सभी विधायक एकजुट

    यहां कलेक्टर कार्यालय के लिए चिन्हित जमीन का कांग्रेस विधायक विजय रेवानाथ चौरे, सोहनलाल वाल्मीकि और नीलेश उइके विरोध कर रहे हैं। एमएलए चौरे का कहना है कि कुछ भू माफियाओं द्वारा शहर से तीन किलोमीटर दूर कलेक्टर कार्यालय ले जाया जा रहा है। जब कृषि उपज मंडी की 5 एकड़ भूमि रिक्त है तो वहां क्यों नहीं बनाया जा रहा है। कलेक्टर कार्यालय का स्थान बदलने के लिए हमने आंदोलन किया, धरना और प्रदर्शन हुआ, फिर भी शासन विचार नहीं कर रहा।

    इन दोनों जिलों में तेजी से चल रहा काम

    मऊगंज: कलेक्टर संजय जैन ने बताया कि कलेक्टर कार्यालय का निर्माण जारी है। धुरेटा में 16 एकड़ जमीन चिन्हित की गई है। 4 एकड़ में एसपी कार्यालय और 53 एकड़ पुलिस लाइन के लिए जमीन आरक्षित की गई है। कलेक्टर कार्यालय भवन की लागत 34 करोड़ है।

    निवाड़ी: सागर संभाग के आयुक्त अनिल सुचारी ने बताया कि कलेक्टर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कलेक्टर कार्यालय का निर्माण अंतिम चरण में है। करीब दो  हेक्टेयर जमीन में निर्माण हो रहा है जिसकी लागत 25 करोड़ रुपए से अधिक है।

    ये भी पढ़ें: सीई मेहरा के फार्म हाउस तक की सड़क के मामले में पीडब्ल्यूडी का कारनामा

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts