Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सोमवार तक अस्पताल से डिस्चार्ज हो सकते हैं सलीम खान ;एजाज खान बोले- तेजी से रिकवरी हो रही

शुक्रवार को यह जानकारी सामने आई कि सलीम खान का परिवार उनकी सेहत से जुड़ी जानकारी को निजी रखना चाहता है। वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार को अस्पताल की ओर से जारी सार्वजनिक बयान को लेकर सलमान खान और उनका परिवार नाराज था।
एजाज खान बोले- तेजी से रिकवरी हो रही
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एंटरटेनमेंट डेस्क। सलमान खान के पिता और दिग्गज स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान को ब्रेन हेमरेज के बाद वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। बुधवार को मुंबई के लीलावती अस्पताल के डॉक्टरों ने उनकी सेहत को लेकर हेल्थ बुलेटिन जारी की थी। हालांकि इसके बाद परिवार की ओर से मेडिकल अपडेट सार्वजनिक न करने की बात कही गई, जिससे उनकी हालत को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया।

    दावा- ICU में भर्ती, जल्द डिस्चार्ज हो सकते

    इसी बीच जी न्यूज़ की एक रिपोर्ट में शुक्रवार को दावा किया गया कि अभिनेता एजाज खान ने सलीम खान से मुलाकात के बाद बताया है कि उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, सलीम खान फिलहाल ICU में भर्ती हैं और अगर सब कुछ ठीक रहा तो उन्हें सोमवार तक अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।

    कई सेलेब्स स्वास्थ्य जानने अस्पताल पहुंचे

    सलीम खान की तबीयत का हाल जानने के लिए मुंबई के लीलावती अस्पताल में परिवार के साथ-साथ कई सेलेब्स भी पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को अभिनेता रणवीर सिंह, फिल्ममेकर फराह खान और अभिनेत्री यूलिया वंतूर अस्पताल पहुंचे। बताया गया कि रणवीर सिंह हाल ही में लॉरेंस गैंग से मिली धमकी के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच लीलावती अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उनके साथ सुरक्षा काफिला भी मौजूद रहा।

    इधर, फैमिली बोली- रिपोर्ट प्राइवेट रहे

    शुक्रवार को यह जानकारी सामने आई कि सलीम खान का परिवार उनकी सेहत से जुड़ी जानकारी को निजी रखना चाहता है। वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार को अस्पताल की ओर से जारी सार्वजनिक बयान को लेकर सलमान खान और उनका परिवार नाराज था। परिवार के करीबी सूत्र के अनुसार, सेहत पूरी तरह निजी मामला है और मीडिया से कब और क्या साझा करना है, यह फैसला परिवार को ही करने देना चाहिए।

    गौरतलब है कि सलीम खान ने अपने करियर की शुरुआत 1960 के दशक में की थी। वे हिंदी सिनेमा के सबसे प्रभावशाली पटकथा लेखकों में गिने जाते हैं और उनकी जोड़ी ‘सलीम-जावेद’ ने कई सुपरहिट फिल्मों के जरिए बॉलीवुड को नई दिशा दी।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts