PlayBreaking News

प्लेन क्रैश या साजिश?रोहित पवार ने उठाए सवाल, ब्लैक बॉक्स पर संदेह; एविएशन मिनिस्टर का मांगा इस्तीफा

अजित पवार के विमान क्रैश मामले में रोहित पवार ने गंभीर आरोप लगाए, VSR वेंचर्स पर प्रभावशाली लोगों का संरक्षण होने का दावा किया। उन्होंने केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू से इस्तीफे की मांग की और पीएम मोदी व अमित शाह से निष्पक्ष जांच की अपील की। हादसे की तकनीकी और राजनीतिक पहलुओं पर उठे कई सवाल।
Follow on Google News
रोहित पवार ने उठाए सवाल, ब्लैक बॉक्स पर संदेह; एविएशन मिनिस्टर का मांगा इस्तीफा
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मुंबई। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी प्रमुख अजित पवार की 28 जनवरी, 2026 को बारामती में हुई विमान दुर्घटना ने पूरे राज्य में हड़कंप मचा दिया। हादसे में अजित पवार समेत विमान में सवार पांच लोगों की मौत हुई। अब उनके भतीजे और एनसीपी (SCP) विधायक रोहित पवार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले में गंभीर सवाल उठाए हैं और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से इस्तीफे की मांग की है।

    रोहित पवार ने क्या आरोप लगाए

    रोहित पवार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, हादसे की जांच के दौरान उन्हें कई खामियां मिली हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि, दुर्घटनाग्रस्त विमान VSR वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का था, जिसे बड़े और प्रभावशाली लोगों का संरक्षण प्राप्त है। उनके अनुसार, VSR से जुड़े कई लोग राजनीतिक और व्यावसायिक रूप से सत्ता में हैं, कुछ राज्य स्तर पर और कुछ केंद्र में सत्तारूढ़ दल से जुड़े हैं।

    रोहित ने कहा कि, यदि कोई VSR कंपनी को बचाने की कोशिश कर रहा है, तो वह भी इस साजिश का हिस्सा हो सकता है। उन्होंने DGCA के कुछ अधिकारियों पर भी कंपनी को बचाने में सक्रिय होने का आरोप लगाया।

    प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से अपील

    रोहित पवार ने कहा, इस मामले में अगर अजित पवार को कोई न्याय दिला सकता है तो केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह हैं। मैं दोनों से अपील करता हूं कि, इस मामले पर गंभीरता से ध्यान दें। मैं पीएम मोदी को ईमेल के जरिए पत्र भी लिखूंगा। साथ ही उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से भी अपील की है कि, वह इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाएं।

    हादसे की तकनीकी खामियां

    रोहित पवार ने विमान हादसे के तकनीकी पहलुओं पर कई सवाल उठाए-

    • दुर्घटना के समय विमान में सिर्फ एक नहीं, बल्कि कई धमाके हुए।
    • यात्रियों के सामान रखने वाले हिस्से में अतिरिक्त पेट्रोल के कैन रखे गए थे, जिससे आग भड़की।
    • विमान में मैकेनिकल और मेंटेनेंस से जुड़ी गंभीर खामियां थीं।
    • ब्लैक बॉक्स और CVR (कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर) की रिकॉर्डिंग केवल 30 मिनट की थी, जबकि नियम के अनुसार यह दो घंटे तक रिकॉर्डिंग कर सकता है।

    रोहित पवार ने कहा कि, यही कारण है कि हादसे के सही कारण और VSR कंपनी के दोषियों को उजागर करने में बाधा आ सकती है।

    अजित पवार की विमान दुर्घटना में मौत

    28 जनवरी को पुणे के बारामती एयरस्ट्रिप पर लैंडिंग के दौरान Learjet 45 (रजिस्ट्रेशन VT-SSK) क्रैश हो गया। हादसे में अजित पवार के अलावा चार अन्य लोग मारे गए-

    1. मुख्य पायलट सुमित कपूर
    2. को-पायलट शांभवी पाठक
    3. केबिन क्रू पिंकी माली
    4. निजी सुरक्षा अधिकारी विदिप जाधव

    विमान दिल्ली बेस्ड VSR वेंचर्स द्वारा संचालित था और यह चार्टर फ्लाइट मुंबई से बारामती जा रही थी।

    रोहित पवार के तीन बड़े आरोप

    CVR रिकॉर्डिंग: विमान का कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर केवल 30 मिनट रिकॉर्ड कर सकता था, जबकि नियम अनुसार यह दो घंटे की रिकॉर्डिंग क्षमता रखता है।

    ब्लैक बॉक्स और हादसे का सच: अंतिम 30 मिनट की रिकॉर्डिंग से पता चल सकता था कि हादसे से पहले क्या हुआ। रोहित पवार का कहना है कि इसे क्षतिग्रस्त बताया जा रहा है, लेकिन वे इसे मानने को तैयार नहीं हैं।

    VSR कंपनी की खामियां: विमान संचालन में कई शिकायतें और मेंटेनेंस समस्याएं पहले से मौजूद थीं।

    रोहित पवार का PM मोदी और गृहमंत्री शाह को पत्र

    • रोहित पवार ने पीएम मोदी और अमित शाह को लिखा कि, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू को तत्काल प्रभाव से पद से हटाया जाए।
    • VSR कंपनी और मंत्री के बीच संबंधों की स्वतंत्र और पारदर्शी जांच हो।
    • अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों की मदद से मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाए।

    VSR वेंचर्स के बारे में जानें

    VSR वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड, नई दिल्ली स्थित एक नॉन-शेड्यूल्ड फ्लाइट ऑपरेटर कंपनी है। कंपनी प्राइवेट जेट चार्टर्ड, मेडिकल एवाकुएशन (एयर एम्बुलेंस) और एविएशन कंसल्टेंसी का काम करती है।

    Learjet 45 XR जेट की खासियतें-

    • प्रीमियम बिजनेस जेट
    • 860-870 किमी प्रति घंटे की तेज रफ्तार
    • 6-8 यात्रियों की सीटिंग क्षमता
    • आरामदायक सीटें और प्राइवेट केबिन
    • छोटे एयरपोर्ट और शॉर्ट रनवे से टेकऑफ क्षमता

    परिवार की मांग- CBI जांच हो

    अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिलकर CBI जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि यह हादसा एक गहरी और पारदर्शी जांच का हकदार है। अजित पवार के बेटे जय पवार ने सोशल मीडिया पर लिखा कि VSR वेंचर्स के विमान उड़ाने पर रोक लगाई जानी चाहिए और ब्लैक बॉक्स की जांच निष्पक्ष हो।

    DGCA का ऑडिट

    DGCA ने VSR वेंचर्स और अन्य नॉन-शेड्यूल्ड फ्लाइट ऑपरेटरों का स्पेशल सेफ्टी ऑडिट शुरू किया। यह ऑडिट 2 फरवरी से शुरू होकर 25 फरवरी तक जारी रहेगा।

    मौत के पीछे दो प्रकार की साजिश की आशंका

    रोहित पवार ने कहा कि, अजित पवार की मौत के पीछे दो प्रकार की साजिश हो सकती है-

    • राजनीतिक साजिश
    • व्यावसायिक साजिश

    उन्होंने कहा कि, जांच से ही स्पष्ट होगा कि किस तरह की साजिश शामिल है और किन लोगों को बचाने की कोशिश की जा रही है।

    यह भी पढ़ें: दिल्ली में हो सकता है आतंकी हमला! लाल किला और चांदनी चौक के मंदिर पर लश्कर-ए-तैयबा की नजर, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts